New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च, देश में विभिन्न जगहों पर उसके समर्थन में उमड़ी लोगों की भीड़ को देखकर कहा जा रहा है कि अब सरकार दबाव में है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ेगा। कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के बीच हुई दो मुख्य मुलाकातों के कारण इन अटकलों को और हवा मिली है।
New Delhi: गृह मंत्री और शिक्षा मंत्री की मुलाकात के मायने
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अटकलों के पीछे एक प्रमुख वजह प्रदर्शन के दौरान उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात मानी जा रही है। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि गृहमंत्री ने उन्हें समझा दिया है कि अब उनके जाने का वक्त आ गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), सोनम वांगचुक और विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है।इसी मुद्दे पर वे जनता को गोलबंद कर रहे हैं।
New Delhi: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से CJP की मुलाकात
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर मार्च किया। इस दौरान पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। यह मुलाकात भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस मुलाकात के यह मायने लगाए जा रहे हैं कि सरकार ने CJP के विरोध-प्रदर्शन को गंभीरता से लिया है और शिक्षा मंत्री का जाना तय है। CJP प्रवक्ताओं के मुताबिक उन्होंने मंत्री के सामने अपनी मांगें रखीं। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह प्रदर्शनकारियों की मांगों पर पार्टी नेतृत्व के साथ आंतरिक रूप से चर्चा करेंगे।
New Delhi: 10 मिनट की मुलाकात
दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दो घंटे से ज्यादा इंतजार करने के बाद आशुतोष रांका और मैंने जे.पी. नड्डा जी से उनके आवास पर 10 मिनट तक मुलाकात की। हमने उन्हें अपनी मांगों से जुड़ा एक लिखित पत्र सौंपा। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले पर आंतरिक रूप से चर्चा करेंगे। हम आगे की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।








