Cyber Crime: देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने झारखंड के जामताड़ा और हरियाणा के मेवात समेत सात प्रमुख साइबर फ्रॉड हॉटस्पॉट में संयुक्त साइबर समन्वय टीम (JCCT) का गठन किया है।
Cyber Crime: इन शहरों में भी बनाई गई टीमें-
लोकसभा में गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के तहत अहमदाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़, विशाखापत्तनम और गुवाहाटी में भी JCCT की स्थापना की गई है।
Cyber Crime: राज्यों के बीच बेहतर समन्वय होगा-
सरकार के अनुसार, इन टीमों का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि कई राज्यों में फैले साइबर अपराधों की प्रभावी जांच और कार्रवाई की जा सके।
‘समन्वय’ और ‘प्रतिबिंब’ प्लेटफॉर्म से मिलेगी मदद-
साइबर अपराधों की जांच को मजबूत करने के लिए I4C ने ‘समन्वय’ प्लेटफॉर्म विकसित किया है, जो साइबर अपराध से जुड़े डेटा के साझा उपयोग, विश्लेषण और प्रबंधन में मदद करता है। वहीं ‘प्रतिबिंब’ मॉड्यूल अपराधियों और उनके नेटवर्क की लोकेशन की पहचान कर जांच एजेंसियों को तकनीकी और कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है।
29 हजार से अधिक आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी-
सरकार के मुताबिक, इन प्रणालियों की मदद से अब तक 29,837 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा 2.33 लाख से ज्यादा साइबर शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। साइबर जांच को और मजबूत बनाने के लिए ‘सहयोग’ और ‘साइट्रेन’ जैसे प्लेटफॉर्म भी शुरू किए गए हैं।
यह भी पढ़े- शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर पत्नी की हत्या, शव संदूक में छिपाया







