Rajasthan Crime: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सरिये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के हाथ-पैर तोड़कर उसे एक संदूक में छिपा दिया।
Rajasthan Crime: शराब के पैसे को लेकर हुआ था विवाद-
सूजानगढ़ पुलिस थाना अधिकारी रामसिंह यादव के अनुसार, 16 जुलाई को आरोपी ने अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पत्नी द्वारा इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आरोपी ने सरिये से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
Rajasthan Crime: शव के हाथ-पैर तोड़कर संदूक में छिपाया-
हत्या के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने की कोशिश की। उसने शव के हाथ-पैर तोड़कर उसे संदूक में रख दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि संदूक छोटा होने के कारण उसने शव के हाथ-पैर तोड़े थे।
चार दिन तक बेटे को करता रहा गुमराह-
वारदात के समय दंपती का 16 वर्षीय बेटा घर पर नहीं था। जब वह वापस लौटा और मां के बारे में पूछा, तो आरोपी ने कहा कि वह कहीं गई है। चार दिनों तक वह बेटे को अलग-अलग बहाने बनाकर गुमराह करता रहा।
बदबू आने पर खुला हत्या का राज-
मंगलवार सुबह घर से तेज बदबू आने लगी। इसके बाद आरोपी ने अपने एक मित्र को पूरी घटना की जानकारी दी। मित्र ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदूक से शव बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़े- JPSC और परीक्षा कराने वाली एजेंसी पर CID का बड़ा छापा, 6 अधिकारी-कर्मचारी हिरासत में







