Home » उत्तर प्रदेश » संसद में अखिलेश यादव की नाराजगी! बोले- कांग्रेस और भाजपा को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?

संसद में अखिलेश यादव की नाराजगी! बोले- कांग्रेस और भाजपा को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?

CJP Protest: लोकसभा में बुधवार को नीट (NEET) पेपर लीक मामले पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव ने सदन में बोलने का अवसर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सवाल किया कि जब कांग्रेस और भाजपा को बोलने का मौका दिया गया, तो समाजवादी पार्टी को क्यों नहीं।

‘हमें क्यों नहीं बोलने दिया?’

अखिलेश यादव ने कहा, “आपने कांग्रेस को बोलने दिया, भाजपा को बोलने दिया। क्या आपने इनसे समझौता कर लिया है? हमें क्यों नहीं बोलने दिया?” उन्होंने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश के युवाओं और छात्रों का मुद्दा है।

CJP Protest: छात्रों पर कार्रवाई पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ बल प्रयोग किया गया और सरकार ने उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की बात सदन में सुनी जाती, तो विपक्ष को प्रधानमंत्री आवास तक विरोध प्रदर्शन के लिए नहीं जाना पड़ता।

राहुल गांधी का भी किया जिक्र

अखिलेश यादव ने कहा कि वह और राहुल गांधी मजबूरी में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उनके अनुसार, यदि सरकार संसद के भीतर ही चर्चा के लिए तैयार होती, तो ऐसी स्थिति नहीं बनती।

CJP Protest: सरकार बोली- चर्चा के लिए तैयार

इससे पहले कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने भी नीट मामले पर विस्तृत चर्चा की मांग की। जवाब में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार इस विषय पर चर्चा के लिए तैयार है।

स्पीकर ने सभी दलों से सहयोग की अपील की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी पक्ष चर्चा चाहते हैं और सरकार भी तैयार है, लेकिन सदन की कार्यवाही नियमों के अनुसार ही चलेगी। उन्होंने कहा कि हंगामे के बीच चर्चा संभव नहीं है। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

ये भी पढ़े… संसद मार्च लाठीचार्ज मामला: सुप्रीम कोर्ट बोला- ‘वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं, हमारा समय बर्बाद हो रहा है’