CJP Protest: जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच एक नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीलमपुर का रहने वाला हाजी अफजाल प्रदर्शन में शामिल दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पहले से मकोका, हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है।
सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हाजी अफजाल सफेद कपड़ों में प्रदर्शनकारियों के साथ नारेबाजी करता नजर आ रहा है। वीडियो कथित तौर पर 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान रिकॉर्ड किए गए हैं। इन्हें हाजी अफजाल के सोशल मीडिया अकाउंट से भी साझा किए जाने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हाजी अफजाल की पत्नी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) की निगम पार्षद हैं। प्रदर्शन में उसकी मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस मामले में आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
CJP Protest: 25 दिनों से जारी है CJP का प्रदर्शन
सोनम वांगचुक के नेतृत्व में CJP का प्रदर्शन पिछले 25 दिनों से जंतर-मंतर पर जारी है। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनकी खराब तबीयत का हवाला देते हुए उन्हें वहां से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। CJP के इस आंदोलन को आम आदमी पार्टी ने शुरुआत से ही समर्थन दिया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में शामिल हुए थे। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात भी की थी।
हाजी अफ़ज़ल सीलमपुर, दिल्ली का छटा हुआ गुंडा जिस पर MCOCA के तहत केस भी दर्ज है
अब वो दिल्ली में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने पहुँचा है
CJP protest ऐसे देशद्रोही, गुण्डों और आतंकवादिओं का समाजवादी जमावड़ा है जहाँ एक बार में सारे पकड़े जा सकते हैं! pic.twitter.com/6ZP8SuVtZ9
— Himanshu Mittal 🇮🇳 (@itsmittalHim) July 21, 2026
गौरतलब है कि 20 जुलाई को CJP ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च का आह्वान किया था। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि NEET पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। बड़ी संख्या में छात्र और युवा इस मार्च में शामिल हुए थे। संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ, जिसमें लाठीचार्ज और बल प्रयोग की घटनाएं भी सामने आईं। फिलहाल दिल्ली पुलिस की ओर से हाजी अफजाल की प्रदर्शन में मौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसकी उपस्थिति को लेकर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की गई है या नहीं।
ये भी पढ़े… NEET पेपर मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने को लेकर PM मोदी के पोस्ट पर विपक्षी नेता क्या बोले?








