Breaking News
Home » नई दिल्ली » PM मोदी को मिले छात्रों के सुझावों पर राहुल गांधी का अल्टीमेटम बोले- ‘मांग साफ है धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ’

PM मोदी को मिले छात्रों के सुझावों पर राहुल गांधी का अल्टीमेटम बोले- ‘मांग साफ है धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ’

राहुल गांधी का अल्टीमेटम

CJP Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश पर बड़ा बयान दिया है। छात्रों के सुझावों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सुझावों से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाना चाहिए।

सुझाव से कोई लेना देना नहीं

दरअसल, आज शनिवार को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री, जो रात-रात वीडियो बना रहे हैं। कल वीडियो बनाई और कहते हैं कि बहुत अच्छे सुझाव आए। सुझाव से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि इनकी (तीन छात्राओं की ओर इशारा करते हुए) की मांग धर्मेंद्र प्रधान को हटाने को लेकर है। बता दें कि छात्र और युवाओं के लिए शुक्रवार रात को जारी अपने एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर आपने जिस प्रकार रिस्पॉन्स किया और सकारात्मक सुझाव दिए, सभी का धन्यवाद। आपका प्यार बना रहेगा। हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा।

CJP Protest: अपनी तीन मांगों को फिर दोहराया

वहीं, शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने फिर से अपनी तीन मांगों को दोहराया और कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग से दूसरे मंत्रालय में भेजना मंजूर नहीं है। उन्हें हटाना ही होगा। उन्होंने कहा, “हम मुख्य रूप से यह कहना चाहते हैं कि छात्रों की तीन मांगें हैं और इन मांगों पर कोई समझौता नहीं हो सकता। पहली मांग यह है कि शिक्षा मंत्री को हटाया जाए। भाजपा की कैबिनेट में चर्चा हो रही है कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग से हटाकर किसी और मंत्रालय में भेज दिया जाए। यह किसी को भी मंजूर नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और भारत के बच्चों के भविष्य के साथ जो हुआ है, उसकी निशानी हैं। उन्हें हटाना ही होगा।

राहुल गांधी ने दूसरी मांग रखते हुए कहा कि हजारों ऐसे छात्र हैं, जिन्हें मारा, पीटा और धमकाया गया। जिन लोगों ने यह किया है, उन्हें जवाबदेह ठहराना होगा और सजा देनी होगी। तीसरी मांग रखते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस पूरे सिस्टम के मुखिया (प्रधानमंत्री) को छात्रों और इस देश के भविष्य के साथ जो कुछ भी उन्होंने किया है, उसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़े… नोएडा DCP सेंट्रल का बड़ा एक्शन, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड