Home » अंतर्राष्ट्रीय » रूस पर यूक्रेनी युद्धबंदियों के खिलाफ यौन हिंसा को हथियार बनाने का आरोप

रूस पर यूक्रेनी युद्धबंदियों के खिलाफ यौन हिंसा को हथियार बनाने का आरोप

WSJ Report:

WSJ Report: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी सेना ने यूक्रेनी युद्धबंदियों और आम नागरिकों के खिलाफ यौन हिंसा को एक सुनियोजित रणनीति के रूप में इस्तेमाल किया। रिपोर्ट यूक्रेनी अभियोजकों, संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं और पूर्व युद्धबंदियों के बयानों पर आधारित है।

WSJ Report: ‘मुझे मानसिक रूप से तोड़ना चाहते थे’-

रिपोर्ट में यूक्रेनी सैनिक सेरही बॉयचुक का बयान भी शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो साल से अधिक समय तक कैद के दौरान उनके साथ गंभीर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य उन्हें मानसिक रूप से तोड़ना था।

WSJ Report: संयुक्त राष्ट्र ने दर्ज किए सैकड़ों मामले-

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, युद्ध के दौरान कथित यौन हिंसा के करीब 310 मामलों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनमें बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, गुप्तांगों पर हमला और बिजली के झटके देने जैसे आरोप शामिल हैं। पीड़ितों में पुरुष, महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं।

यूक्रेनी जांचकर्ताओं का दावा-

यूक्रेनी अभियोजकों का कहना है कि इन घटनाओं का तरीका यह संकेत देता है कि यह केवल कुछ सैनिकों की हरकत नहीं थी, बल्कि एक व्यापक और संगठित पैटर्न का हिस्सा हो सकता है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय अभियोजक डेविड श्वेंडिमैन ने भी कहा कि इतने बड़े पैमाने पर हुई घटनाओं से वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी से इनकार करना मुश्किल है।

बिजली के झटके देने के भी आरोप-

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि कुछ कैदियों के गुप्तांगों से तार जोड़कर उन्हें बिजली के झटके दिए गए। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, कुछ जेल कर्मी इस यातना को कथित तौर पर “पुतिन को कॉल” कहकर संबोधित करते थे।

रूस ने आरोपों पर नहीं दी प्रतिक्रिया-

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी जांचकर्ताओं ने रूस के भीतर कई हिरासत केंद्रों में कथित उत्पीड़न के मामलों का दावा किया है। हालांकि, क्रेमलिन और रूस की फेडरल प्रिजन सर्विस ने इन आरोपों पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है

यह भी पढ़े- नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनेगी हाई पावर्ड टास्क फोर्स, परीक्षा सुधार पर बड़ा फैसला