Home » जॉब - एजुकेशन » नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनेगी हाई पावर्ड टास्क फोर्स, परीक्षा सुधार पर बड़ा फैसला

नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनेगी हाई पावर्ड टास्क फोर्स, परीक्षा सुधार पर बड़ा फैसला

PM Modi Video:

PM Modi Video: नीट पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छात्रों के लिए अपना तीसरा वीडियो संदेश जारी किया। करीब 1 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में उन्होंने परीक्षा सुधार (Exam Reform) के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणी की अगुवाई में एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। यह समिति परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और तकनीक आधारित बनाने के लिए सुझाव देगी।

PM Modi Video: परीक्षा प्रणाली को बनाया जाएगा पारदर्शी-

वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वे जेल में हैं और सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए मामलों का तेजी से निपटारा कर रही है। साथ ही संसद में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून लाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

PM Modi Video: नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनेगी टास्क फोर्स-

प्रधानमंत्री ने बताया कि हाई पावर्ड टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने पर काम करेगी। समिति अपनी रिपोर्ट के आधार पर भविष्य की परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए सुझाव देगी।

 पेपर लीक विवाद के बीच तीसरा वीडियो संदेश-

यह छात्रों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा वीडियो संदेश है।

23 जुलाई: पहला वीडियो जारी कर पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था।

24 जुलाई: दूसरे वीडियो में छात्रों का समर्थन और प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया था।

26 जुलाई: तीसरे वीडियो में परीक्षा सुधार के लिए हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया गया।

सुनिए मोदी ने क्या कहा-

 

सरकार का फोकस परीक्षा सुधार पर-

सरकार का कहना है कि आने वाले समय में परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह तकनीक आधारित, पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाएगा, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और छात्रों का भरोसा मजबूत हो

यह भी पढ़े- 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धारमैया, जानिए इस फैसले के राजनीतिक मायने