Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » India-Nepal Travel: नेपाल की भारत से खास मांग, बायोमेट्रिक ID से आसान हो सकती है यात्रा

India-Nepal Travel: नेपाल की भारत से खास मांग, बायोमेट्रिक ID से आसान हो सकती है यात्रा

India-Nepal Travel:

India-Nepal Travel: भारत और नेपाल के बीच यात्रा को और आसान बनाने के लिए नेपाल सरकार ने भारत से एक महत्वपूर्ण अनुरोध किया है। नेपाल ने अपने राष्ट्रीय बायोमेट्रिक पहचान पत्र (National ID Card) को भारत आने-जाने के लिए वैध दस्तावेज के रूप में मान्यता देने की मांग की है। यह प्रस्ताव कूटनीतिक माध्यम से नई दिल्ली भेजा गया है।

India-Nepal Travel: फिलहाल क्या हैं नियम-

अभी नेपाली नागरिकों को भारत की हवाई यात्रा के लिए पासपोर्ट या नागरिकता प्रमाण-पत्र की जरूरत होती है। वहीं भारतीय नागरिकों को नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट या वोटर आईडी दिखाना होता है। यदि भारत इस प्रस्ताव को मंजूरी देता है, तो नेपाल का राष्ट्रीय पहचान पत्र यात्रा के लिए तीसरा आधिकारिक दस्तावेज बन जाएगा।

India-Nepal Travel: क्या है नेपाल का बायोमेट्रिक पहचान पत्र-

नेपाल ने वर्ष 2018 में डिजिटल राष्ट्रीय पहचान पत्र की शुरुआत की थी। इस कार्ड में फिंगरप्रिंट, चेहरे की तस्वीर और आंखों की पुतली जैसी बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज होती है। वर्तमान में इसका उपयोग सरकारी सेवाओं और बैंकिंग में अनिवार्य किया जा चुका है।

यात्रा होगी और आसान-

प्रस्ताव मंजूर होने पर नेपाली नागरिक थल और हवाई दोनों मार्गों से सिर्फ राष्ट्रीय पहचान पत्र के आधार पर भारत की यात्रा कर सकेंगे। इससे सीमा पार यात्रा करने वाले लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी और यात्रा से जुड़ा रिकॉर्ड भी बेहतर तरीके से रखा जा सकेगा।

1950 की संधि से खुली है सीमा-

भारत और नेपाल के बीच 1950 की शांति और मैत्री संधि के तहत दोनों देशों के नागरिक बिना वीजा के एक-दूसरे के यहां आ-जा सकते हैं और काम भी कर सकते हैं। इस प्रस्ताव पर भारतीय दूतावास और नेपाली अधिकारियों के बीच सकारात्मक बातचीत भी हुई है

यह भी पढ़े- रूस पर यूक्रेनी युद्धबंदियों के खिलाफ यौन हिंसा को हथियार बनाने का आरोप