Home » स्पोर्ट्स » IND vs ZIM: भारत ने दोहराया जून 2010 का पुराना रिकॉर्ड

IND vs ZIM: भारत ने दोहराया जून 2010 का पुराना रिकॉर्ड

 IND vs ZIM:

IND vs ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने 35 रन से जीत दर्ज कर इतिहास दोहरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम करते हुए जिम्बाब्वे का व्हाइटवॉश कर दिया। इससे पहले भारत ने जून 2010 में भी जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज में व्हाइटवॉश किया था।

IND vs ZIM: वैभव की धमाकेदार पारी ने दिलाई जीत-

भारत को तीसरे T20I मुकाबले में जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने निभाई। उनकी 81 रन की शानदार पारी की बदौलत भारत ने सीरीज पर कब्जा जमाते हुए 16 साल पुराना रिकॉर्ड दोहरा दिया।

IND vs ZIM: रयान बर्ल ने खेली सम्मानजनक पारी-

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी पर नजर डालें तो सिर्फ रयान बर्ल ही संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने 125.58 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारत की प्लेइंग इलेवन:
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन:
ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी

यह भी पढ़े- ‘गंगा में चिकन खाने से कोई कानून नहीं रोक सकता’: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने मुस्लिम छात्रों की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल