Home » उत्तर प्रदेश » हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 5 घायल

हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 5 घायल

हरिद्वार जा रही पिकअप, 3 की मौत

Haridwar Accident: निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार पूजन के लिए जा रही एक मिनी ट्रक (पिकअप) की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

तीन लोगों की मौके पर मौत

इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। सभी घायलों का इलाज आसपास के अस्पतालों में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

कुछ दिन पहले ही खरीदी गई थी पिकअप

बताया जा रहा है कि यह पिकअप वाहन कुछ दिन पहले ही खरीदा गया था। इसी वाहन में सवार होकर सभी लोग हरिद्वार में पूजन करने जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक और उसके परिचालक को हिरासत में ले लिया है।मृतकों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के थाना तिजारा क्षेत्र के कलगांव निवासी रमेश, रतन और सरजीत के रूप में हुई है।वहीं हादसे में अनिल, हर्षित, रोहताश, राजेश, जतिन, बबीता, आशा, शांति और निशिका घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पिकअप के पीछे बने स्टैंड पर बैठे थे लोग

जानकारी के अनुसार, पिकअप के पीछे बल्ली और रस्सी की मदद से एक अस्थायी स्टैंड बनाया गया था, जिस पर कई लोग बैठे हुए थे। टक्कर लगते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पीछे बैठे लोग नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसका पीछा किया और मसूरी थाना क्षेत्र में ट्रक को पकड़ लिया। फिलहाल ट्रक मसूरी थाने में खड़ा है। वहीं, मृतकों के परिजन अभी तक निवाड़ी नहीं पहुंचे हैं।

यह भी पढ़े… झारखंड पुलिस की बड़ी जीत, करोड़ों के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा को किया गिरफ्तार