MP Mung Procurement: सरकार खरीदेगी 60% मूंग, खाद की ई-टोकन व्यवस्था स्थगित; किसानों का आंदोलन खत्म

MP Mung Procurement:

MP Mung Procurement: मध्य प्रदेश सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच मंत्रालय में हुई बैठक के बाद मूंग खरीदी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने घोषणा की कि सरकार राज्य में 60% तक मूंग खरीदेगी। इसके साथ ही खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को फिलहाल स्थगित कर … Read more

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर लगेगी रोक, सरकार ने लोकसभा में पेश किया संशोधन विधेयक

Fake Birth Certificate Bill:

Fake Birth Certificate Bill: सरकार ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सख्त बनाने के लिए जन्म और मृत्यु पंजीकरण कानून में संशोधन का विधेयक लोकसभा में पेश किया है। गृह मंत्रालय की ओर से लाए गए इस विधेयक का उद्देश्य फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने पर रोक लगाना और समय पर पंजीकरण को बढ़ावा देना है।

Fake Birth Certificate Bill: दो साल बाद प्रमाण पत्र के लिए न्यायिक मंजूरी होगी जरूरी-

प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, यदि जन्म या मृत्यु के दो साल से अधिक समय बाद प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जाता है, तो प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य होगी। साथ ही आवेदन की सत्यता की विस्तृत जांच भी की जाएगी।

Fake Birth Certificate Bill: एक से दो साल की देरी पर डीएम या एसडीएम की अनुमति जरूरी-

विधेयक में यह भी प्रावधान किया गया है कि यदि जन्म या मृत्यु का पंजीकरण एक साल से दो साल के बीच कराया जाता है, तो इसके लिए डीएम, एसडीएम या अधिकृत कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अनुमति देने से पहले संबंधित अधिकारी को आवेदन की पूरी जांच करनी होगी।

फर्जी प्रमाण पत्रों पर लगेगी लगाम-

सरकार का कहना है कि इस संशोधन से जन्म और मृत्यु की घटनाओं की समय पर रिपोर्टिंग को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

पश्चिम बंगाल में बने थे बड़ी संख्या में प्रमाण पत्र-

सरकार के अनुसार, एसआईआर के दौरान कई राज्यों, विशेषकर पश्चिम बंगाल, में बड़ी संख्या में जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए थे। इनमें अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के शामिल होने की आशंका जताई गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पूरी प्रक्रिया को और अधिक सख्त बनाने का फैसला किया है।

तीन साल पहले भी हुआ था कानून में संशोधन-

इससे पहले करीब तीन साल पहले भी इस अधिनियम में संशोधन किया गया था। इसके तहत सभी राज्यों के लिए जन्म और मृत्यु का डिजिटल रिकॉर्ड रखना और हर महीने उसका डेटा भारत के महापंजीयक को भेजना अनिवार्य किया गया था। वर्तमान में देरी से आवेदन की स्थिति में एसडीएम के आदेश पर स्थानीय निकाय जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करते हैं

यह भी पढ़े- ऋषभ पंत की वापसी से हैरान हुए एबी डीविलियर्स, इस युवा ऑफ स्पिनर को टीम में मिला मौका

15 वर्ष की उम्र में उप- कप्तान बनेंगे वैभव सूर्यवंशी

 Duleep Trophy 2026:

Duleep Trophy 2026: भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के हाल के प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है। सूत्र के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) वैभव को लीडरशिप के रोल में देख रहा है। बीसीसीआई को यह देखना है कि क्या वैभव बल्ले के अलावा अपने नेतृत्व से टीम को संभाल पाएंगे। बीसीसीआई ने उनकी लीडरशिप को परखने के लिए उन्हें दिलीप ट्रॉफी में उप-कप्तान की कमान सौंपी है।

Duleep Trophy 2026: ईस्ट जोन की तरफ से खेलेंगे वैभव-

दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया है। बता दें कि वैभव टीम में सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं करेंगे, बल्कि वह टीम की उप-कप्तानी भी करेंगे। बीसीसीआई का कहना है कि “हमें वैभव को बेहतरीन बल्लेबाज से ज्यादा बेहतरीन कप्तान के रूप में देखना है क्योंकि कप्तानी खिलाड़ी के अंदर धैर्य, निष्ठा और एकाग्रता के भाव पैदा करती है।”

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन बने टीम के कप्तान-

वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं कप्तानी की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनकी कप्तानी में झारखंड टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीता था। चयनकर्ता यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि ईशान किशन दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन को खिताब दिलवाएंगे।

ईस्ट जोन टीम का स्क्वैड-

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज़ अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास, अभिजीत सरकार

यह भी पढ़े- Supreme Court: दिव्यांगों के लिए नियमों को और सशक्त बनाने पर विचार करे केंद्र, राज्यों को भी दिए सख्त निर्देश

ऋषभ पंत की वापसी से हैरान हुए एबी डीविलियर्स, इस युवा ऑफ स्पिनर को टीम में मिला मौका

 IND vs SL:

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच आगामी दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। टीम में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भी टीम में वापसी हुई है। टीम में ऋषभ पंत का नाम देखकर पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स हैरान रह गए। उनका कहना है कि आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत का आत्मविश्वास काफी कम नजर आया था। मैदान पर उनकी एनर्जी, इंटेंट और पॉजिटिव एटीट्यूड में भी कमी दिखी। हालांकि, एबी डीविलियर्स का मानना है कि पंत आगामी टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

IND vs SL: एबी – “मुझे पंत पर पूरा विश्वास है”-

ऋषभ पंत की वापसी पर एबी डीविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “जब मैंने ऋषभ पंत की टीम में वापसी की खबर सुनी तो मैं थोड़ा हैरान हो गया, क्योंकि इस आईपीएल सीजन में मैंने देखा कि उनके अंदर पहले जैसा आत्मविश्वास नहीं था। न ही उनके शॉट्स में पहले जैसा भरोसा, इंटेंट और आत्मविश्वास दिखा। लेकिन अगर पंत के टेस्ट रिकॉर्ड को देखें, तो उन्होंने भारत के लिए कई अहम पारियां खेली हैं, जो मैच के लिए निर्णायक साबित हुई हैं। मुझे पंत पर पूरा भरोसा है कि वह आगामी टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करेंगे।”

IND vs SL: एबी – “सारांश जैन को मौका मिलने पर मैं बहुत खुश हूं”-

ऋषभ पंत पर भरोसा जताने के बाद पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने सारांश जैन को मौका मिलने पर भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की तारीफ की। एबी ने कहा, “भारतीय टीम में सारांश जैन को शामिल किया जाना मेरे लिए काफी सरप्राइजिंग रहा। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि भारतीय चयनकर्ता युवाओं को मौका दे रहे हैं। सारांश जैन लंबे समय से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और उनके आंकड़े भी काफी अच्छे हैं। वह ऑफ स्पिनर हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। मुझे लगता है कि वह वाशिंगटन सुंदर की जगह अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह बल्ले और गेंद, दोनों से शानदार प्रदर्शन करेंगे।”

सीरीज से पहले खेला जाएगा अभ्यास मैच-

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर होगा। जानकारी के लिए बता दें कि टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी

यह भी पढ़े- राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अमित शाह की हाईलेवल बैठक

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अमित शाह की हाईलेवल बैठक

Rahul Gandhi: राहुल की कॉन्फ्रेंस के बाद शाह की हाईलेवल बैठक

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन में आंतरिक सुरक्षा को लेकर एक अहम उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, आईबी चीफ समेत सुरक्षा से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली में जारी प्रदर्शनों और देश में संभावित … Read more

दतिया उपचुनाव में कल त्रिकोणीय मुकाबला, 2.20 लाख मतदाता करेंगे 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Datia By-Election

Datia By-Election: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। चुनावी मैदान में उतरे 21 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी (ASP) के दामोदर यादव के बीच माना जा रहा है। मतदान … Read more

Supreme Court: दिव्यांगों के लिए नियमों को और सशक्त बनाने पर विचार करे केंद्र, राज्यों को भी दिए सख्त निर्देश

 Supreme Court:

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सार्वजनिक स्थानों और सेवाओं तक पहुंच को अधिक आसान और बाधारहित बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार को ड्राफ्ट नियमों पर विशेषज्ञों और याचिकाकर्ताओं के सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि नियमों को अंतिम रूप देने से पहले उन्हें और अधिक प्रभावी, त्रुटिहीन तथा लागू करने योग्य बनाया जाना चाहिए।

Supreme Court: ड्राफ्ट नियमों में सुधार के सुझावों पर करें विचार-

जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से कहा कि ड्राफ्ट नियमों को आधिकारिक गजट में अधिसूचित करने से पहले विशेषज्ञों और याचिकाकर्ताओं की ओर से दिए गए सुझावों की समीक्षा की जाए। अदालत का मानना है कि इससे दिव्यांग अधिकार अधिनियम (RPWD Act) के उद्देश्य को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा।

Supreme Court: राज्यों को चार सप्ताह में राज्य आयुक्त नियुक्त करने का आदेश-

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी गंभीर चिंता जताई कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार समेत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम के तहत राज्य आयुक्तों की नियुक्ति नहीं हुई है। पीठ ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम की धारा 79 के तहत चार सप्ताह के भीतर राज्य आयुक्तों की नियुक्ति सुनिश्चित करें। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

केंद्र को दो आयुक्त नियुक्त करने का भी निर्देश-

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी निर्देश दिया कि वह मुख्य आयुक्त की सहायता के लिए चार सप्ताह के भीतर दो आयुक्तों की नियुक्ति करे, ताकि दिव्यांग व्यक्तियों के पुनर्वास और उनके अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।

जनवरी में होगी अगली सुनवाई-

यह मामला वर्ष 2025 में राजीव रतूरी द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई अगले वर्ष जनवरी में तय की है

यह भी पढ़े- रेड सी में गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की तैयारी में हूती, ईरान की सलाह पर बना प्लान: रिपोर्ट

रेड सी में गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की तैयारी में हूती, ईरान की सलाह पर बना प्लान: रिपोर्ट

Red Sea Crisis:

Red Sea Crisis: यमन के हूती विद्रोही लाल सागर (रेड सी) के दक्षिणी हिस्से से गुजरने वाले कारोबारी जहाजों पर शुल्क लगाने की तैयारी कर रहे हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रस्ताव पर काम जारी है, हालांकि इसे लागू करने की कोई आधिकारिक समयसीमा फिलहाल तय नहीं की गई है। ईरान की … Read more

सुविधाएं एकसी होने के बाद भी 3 AC और इकोनॉमी का किराया क्यों होता है अलग ? पीछे की वजह जानकर चौक जांएगे आप 

3AC vs Economy Class:

3AC और Economy Class में लगभग एक जैसी सुविधाएं होने के बावजूद दोनों का किराया अलग-अलग क्यों होता है? क्या इसके पीछे सिर्फ सीटों की संख्या वजह है या फिर रेलवे का कोई ऐसा गणित है, जिसके बारे में ज्यादातर यात्रियों को पता ही नहीं? इस रिपोर्ट में जानिए वह असली कारण, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

ब्रांड वैल्यू में RCB ने रचा इतिहास, मुंबई-चेन्नई को पछाड़ बनी IPL की नंबर-1 फ्रेंचाइजी

RCB Brand Value:

RCB Brand Value: दो बार की आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। हौलिहान लोकी की 2026 ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के अनुसार, RCB अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू वाली फ्रेंचाइजी बन गई है। उसने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी सफल टीमों को पीछे छोड़ दिया है।

RCB Brand Value: RCB की ब्रांड वैल्यू ने बनाया नया रिकॉर्ड-

रिपोर्ट के मुताबिक, RCB की ब्रांड वैल्यू बढ़कर 31.2 करोड़ डॉलर (करीब 2,984 करोड़ रुपये) हो गई है। इसके साथ ही वह IPL इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर के करीब पहुंची है। इससे पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स भी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी थीं।

RCB Brand Value: एक साल में 16 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी-

साल 2025 में RCB की ब्रांड वैल्यू करीब 270 मिलियन डॉलर (2,573 करोड़ रुपये) थी। IPL 2026 के बाद इसमें 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ और अब यह बढ़कर 2,984 करोड़ रुपये हो गई है। लगातार दो सीजन में खिताब जीतने का सीधा असर टीम की ब्रांड वैल्यू पर देखने को मिला।

ब्रांड वैल्यू में मुंबई दूसरे, CSK चौथे स्थान पर-

ब्रांड वैल्यू की सूची में मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर है, जिसकी वैल्यू करीब 2,525 करोड़ रुपये है। तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 2,343 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स करीब 2,334 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

रजत पाटीदार की कप्तानी में बदली RCB की किस्मत-

IPL 2024 तक RCB के पास एक भी खिताब नहीं था, लेकिन रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीती। इसके बाद 2026 में भी खिताब अपने नाम कर RCB ने लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का कारनामा किया। इसी के साथ वह मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद लगातार दो IPL ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई।

IPL की कुल वैल्यू भी रिकॉर्ड स्तर पर-

हौलिहान लोकी की 2026 रिपोर्ट के अनुसार, IPL की कुल बिजनेस एंटरप्राइज वैल्यू बढ़कर 20.6 अरब डॉलर (करीब 1.97 लाख करोड़ रुपये) हो गई है, जो लीग की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और व्यावसायिक सफलता को दर्शाती है

यह भी पढ़े- गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा ‘संत रविदास नगर’