Home » मध्य प्रदेश » इतिहास रचेगा ग्वालियर! 14 हजार रोजगार और ₹3,500 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर

इतिहास रचेगा ग्वालियर! 14 हजार रोजगार और ₹3,500 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर

MOHAN YADAV NEWS: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के बीच ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुए समझौते के तहत परियोजना में करीब ₹3,500 करोड़ के निवेश और 14 हजार से अधिक रोजगार सृजित होने का अनुमान है।

493 करोड़ की केंद्रीय सहायता

भारत सरकार इस परियोजना के लिए ₹493 करोड़ की अनुदान सहायता देगी। इस राशि से अत्याधुनिक टेस्टिंग लैब, प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी लैब और अन्य तकनीकी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

MOHAN YADAV NEWS: 170 एकड़ में विकसित होगा पहला चरण

परियोजना का पहला चरण 170.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। उद्योगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए दूसरे चरण के विस्तार की भी संभावना जताई गई है।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दूरसंचार क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। ग्वालियर में बनने वाला यह ज़ोन ‘डिजाइन इन इंडिया, मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया’ के विजन को मजबूत करेगा और मध्यप्रदेश को वैश्विक टेलीकॉम विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाएगा।

MOHAN YADAV NEWS: क्या बनेगा यहां?

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन में 5G-6G उपकरण, ऑप्टिकल फाइबर, नेटवर्किंग डिवाइस, सेमीकंडक्टर आधारित उत्पाद और अन्य दूरसंचार उपकरणों का निर्माण होगा। साथ ही परीक्षण, प्रमाणन, अनुसंधान एवं विकास (R&D) और निर्यात के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उद्योगों को मिलेंगी विशेष रियायतें

परियोजना में निवेश करने वाले उद्योगों को 30 वर्षों तक रियायती लीज़, 100% स्टाम्प ड्यूटी प्रतिपूर्ति, बिजली और पानी पर विशेष छूट, 50% तक पूंजीगत सब्सिडी (अधिकतम ₹200 करोड़) तथा अनुसंधान एवं विकास के लिए विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।

कई कंपनियों ने दिखाई रुचि

HFCL, VVDN, डिक्सन टेक्नोलॉजीज़, सिरमा SGS, स्पर्श CCTV, लावा मोबाइल्स समेत कई प्रमुख कंपनियों ने निवेश की रुचि दिखाई है। इनमें से कई कंपनियां बड़े पैमाने पर निर्यात आधारित उत्पादन भी करेंगी।

ये भी पढ़े… पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा पर घिरीं रुचिका सिंह, FIR के बाद CJP और कांग्रेस के बचाव पर उठे सवाल