Home » Breaking News » खदान बनी कब्र! पाकिस्तान में धमाके से 15 की मौत, दर्जनों मजदूर अंदर फंसे

खदान बनी कब्र! पाकिस्तान में धमाके से 15 की मौत, दर्जनों मजदूर अंदर फंसे

Methane gas explosion: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत स्थित सोरेंज कोलफील्ड में एक निजी कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट के बाद बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस दुर्घटना में अब तक 15 खनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 से अधिक मजदूर अब भी खदान में फंसे हुए हैं।

4,000 फीट नीचे हुआ धमाका

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के समय पहली खदान में करीब 24 मजदूर 4,000 फीट नीचे काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद खदान में आग लग गई और उसका एक हिस्सा ढह गया। धमाके का असर पास की दूसरी खदान पर भी पड़ा, जहां काम कर रहे करीब 12 मजदूर भी फंस गए।

Methane gas explosion: बचाव अभियान जारी

मुख्य खान निरीक्षक मुहम्मद आतिफ ने बताया कि हादसे के समय दोनों खदानों में कुल 36 खनिक मौजूद थे। माइंस एंड मिनरल्स विभाग और प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

इससे पहले मई 2026 में खैबर पख्तूनख्वा के शांगला जिले की दो अलग-अलग कोयला खदानों में हुए हादसों में दो मजदूरों की मौत और एक के घायल होने की घटना सामने आई थी।

Methane gas explosion: सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

लगातार हो रहे खदान हादसों के बाद स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने पाकिस्तान की कोयला खदानों में सुरक्षा मानकों की कमी पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से खनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खदानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

ये भी पढ़े… कंगना रनौत का ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब बोली- ‘मैंने बच्चों को वही सलाह दी, जिसे सीखकर हम यहां तक पहुंचे’