Jaish Terrorist Arrested in Bengal: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में STF और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोहम्मद हामिद उर्फ हामिद मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि उसके तार पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं। उसके पास से VIP मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है।
किराये के फ्लैट से दबोचा गया हामिद
STF और पुलिस ने बर्धमान शहर के रेनेसां हाउसिंग परिसर में छापेमारी कर हामिद को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो-तीन महीनों से यहां किराये के फ्लैट में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड की मांग की है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हामिद इससे पहले हावड़ा के पीलखाना इलाके में एक कपड़ा कारखाने में काम करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह आसपास के लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था।
Jaish Terrorist Arrested in Bengal: पाकिस्तान और जैश कनेक्शन की जांच
जांच एजेंसियां हामिद के पाकिस्तान और जैश-ए-मोहम्मद से कथित संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। उसके पाकिस्तान में प्रशिक्षण लेने और ISI के संपर्क में होने के दावे भी सामने आए हैं, हालांकि इनकी विस्तृत आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उसका संबंध जैश से जुड़े बताए जाने वाले सज्जाद भट के नेटवर्क से था। एजेंसियां उसके डिजिटल संपर्कों और हालिया गतिविधियों को खंगाल रही हैं।
Jaish Terrorist Arrested in Bengal: VIP मूवमेंट के दस्तावेज मिलने का दावा
हामिद के पास से VIP गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा मामले को गंभीर बना रहा है। एजेंसियां जांच कर रही हैं कि ये दस्तावेज उसके पास कैसे पहुंचे और क्या किसी VIP की गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी।किसी संभावित हमले की साजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है, लेकिन इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद संदिग्ध के नेटवर्क और उसके संपर्कों को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।
ये भी पढ़े…..राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संसद में प्रदर्शन से भड़के संत, महंत राजू दास बोले- आस्था का अपमान बर्दाश्त नहीं








