Maulana Jarjis: मौलाना जर्जिस अंसारी एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह भगवान शिव और हिंदू आस्था से जुड़े विषयों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
हिंदू धर्म के देवी-देवताओं का जिक्र
वायरल वीडियो में मौलाना जर्जिस अंसारी एक जनसभा को संबोधित करते हुए हिंदू धर्म के देवी-देवताओं का जिक्र करते हैं और भगवान शिव के संबंध में विवादित दावे करते हैं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन्हें कई लोगों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।
Maulana Jarjis: वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स ने कड़ी नाराजगी जताई है। कई लोगों ने मौलाना के बयान की आलोचना करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वीडियो कब और कहां का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
मौलाना जार्जिस की बदजुबानी पर भड़की भाजपा, प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले मौलाना पर लगे रासुका
“कुछ लोग दंगे भड़काने की नीयत से सावन के पवित्र महीने में ऐसी बदजुबानी कर रहे
सर तन से जुदा नारे लगाने वाले ऐसी भाषा बोल रहे अब इनके खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए” pic.twitter.com/NAOHSkxwBF
— Rakesh Tripathi (@rakeshbjpup) July 31, 2026
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
यह पहला मौका नहीं है जब मौलाना जर्जिस अंसारी अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हों। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित और मनगढ़ंत दावे किए थे। उस बयान को लेकर भी सोशल मीडिया पर व्यापक विरोध देखने को मिला था। ताजा वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर धार्मिक मर्यादा और सार्वजनिक मंचों पर दिए जाने वाले बयानों को लेकर बहस तेज हो गई है। बड़ी संख्या में लोग ऐसे बयानों पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग मामले की निष्पक्ष जांच की बात भी कह रहे हैं।








