आईपीएल के बाद अब रजत की नजर दिलीप ट्रॉफी पर

Duleep Trophy 2026:

Duleep Trophy 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दो आईपीएल ट्रॉफियां दिलाने के बाद रजत पाटीदार को दिलीप ट्रॉफी 2026 में सेंट्रल जोन की कप्तानी करने का मौका मिला है। उनकी टीम में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह, ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज यश ठाकुर भी शामिल हैं।

Duleep Trophy 2026: अमन मोखड़े को मिली टीम में जगह-

2025-26 रणजी सीजन में शानदार प्रदर्शन के दम पर अमन मोखड़े ने दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी जगह बनाई है। चयनकर्ताओं और अन्य खिलाड़ियों को उम्मीद है कि अमन मोखड़े इस टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने 11 पारियों में 76 की औसत से 760 रन बनाए थे।

Duleep Trophy 2026: ये गेंदबाज संभालेंगे सेंट्रल जोन का पेस अटैक-

सेंट्रल जोन के पेस अटैक की बात करें तो यश ठाकुर के अलावा विदर्भ के नचिकेत भुटे और मध्य प्रदेश के बाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज अरशद खान तेज गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।

रजत पाटीदार करियर स्टेट्स-
फॉर्मेट मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के कैच स्टंपिंग
टेस्ट 3 6 0 63 32 10.50 164 38.41 0 0 9 0 4 0
वनडे 1 1 0 22 22 22.00 16 137.50 0 0 3 1 0 0
फर्स्ट क्लास 77 132 7 5,509 205* 44.07 9,737 56.57 16 27 743 46 109 0
लिस्ट-ए 67 65 4 2,278 158 37.34 2,297 99.17 4 13 233 53 29 0
टी20 113 106 10 3,389 112* 35.30 2,117 160.08 1 31 246 207 57 0
दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल जोन की टीम-

रजत पाटीदार (कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भुटे

यह भी पढ़े- पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट पर केजरीवाल ने केंद्र से रखीं तीन बड़ी मांगें

पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट पर केजरीवाल ने केंद्र से रखीं तीन बड़ी मांगें

Kejriwal E20: केजरीवाल ने E20 पर केंद्र से रखीं तीन मांगें

Kejriwal E20: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E-20 पेट्रोल नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली में आयोजित ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20’ कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त वैज्ञानिक जानकारी और जनता की सहमति के देश में E-20 को लागू किया जा रहा है। उन्होंने … Read more

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, अब सड़क पर गाड़ियां नहीं रोकेंगे सिपाही

Bihar Traffic Rule: बिहार में गाड़ियां नहीं रोकेंगे सिपाही

Bihar Traffic Rule: बिहार पुलिस ने वाहन जांच व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए नई गाइडलाइन जारी की है। अब आम सिपाही सड़क पर वाहन रोककर जांच नहीं करेंगे। नई व्यवस्था के तहत केवल दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) या उससे वरिष्ठ अधिकारी ही वाहनों की जांच कर सकेंगे। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस फैसले से … Read more

स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी नीदरलैंड्स टीम की कप्तानी, इस दिग्गज बल्लेबाज को सौंपी जिम्मेदारी

 Netherlands New Captain:

Netherlands New Captain: नीदरलैंड्स टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज स्कॉट एडवर्ड्स ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। स्कॉट एडवर्ड्स का मानना है कि आगामी चुनौतियों और आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए टीम को एक युवा कप्तान की जरूरत है। इसी सोच के साथ उन्होंने बास डी लीडे को कप्तानी सौंपने का फैसला लिया।

Netherlands New Captain: रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के वीडियो के जरिए किया ऐलान

स्कॉट एडवर्ड्स ने रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी एक वीडियो के माध्यम से अपने साथियों को बताया कि वह टीम की कप्तानी छोड़ रहे हैं। स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा, “मैं कप्तानी छोड़ रहा हूं। मुझे खुशी है कि मैंने अपनी कप्तानी के दौरान टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। मैंने हमेशा टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। मेरा मानना है कि आगामी विश्व कप 2027 को देखते हुए टीम में कुछ अहम बदलाव करने की जरूरत है। इसलिए मैंने युवा बल्लेबाज बास डी लीडे को कप्तानी सौंपने का फैसला लिया है।”

स्कॉट एडवर्ड्स का कप्तानी करियर-
फॉर्मेट कप्तानी वाले मैच जीत हार टाई बेनतीजा (NR)
ODI 49 20 27 1 1
Test 0 0 0 0 0
T20I 53 28 22 1 2
स्कॉट एडवर्ड्स करियर स्टेट्स-
फॉर्मेट मैच पारी नाबाद रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के कैच स्टंपिंग
ODI 76 70 11 2391 86 40.52 85.21 0 24 174 20 73 12
T20I 86 77 20 1316 99 23.08 126.53 0 2 105 31 69 11
First-Class 1 1 0 5 5 5.00 83.33 0 0 1 0 5 1
List A 86 79 12 2555 86 38.13 83.77 0 24 190 23 86 13
T20 92 83 22 1396 99 22.88 127.14 0 2 116 32 71 11

Netherlands New Captain: जून 2022 में संभाली थी कप्तानी-

स्कॉट एडवर्ड्स ने जून 2022 में नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली थी। उन्हें यह जिम्मेदारी उस समय मिली थी, जब तत्कालीन कप्तान पीटर सीलार ने चोट के कारण संन्यास लेने का फैसला किया था।

चार साल तक निभाई कप्तानी की जिम्मेदारी-

एडवर्ड्स ने करीब चार वर्षों तक टीम का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने नीदरलैंड्स को कई अहम मुकाबलों में कप्तानी करते हुए नई पहचान दिलाई और टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1 अगस्त 2026 को दिया इस्तीफा-

1 अगस्त 2026 को स्कॉट एडवर्ड्स ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने टीम में नए नेतृत्व की जरूरत बताते हुए पद से इस्तीफा दे दिया।

बास डी लीडे बने नए कप्तान-

स्कॉट एडवर्ड्स के इस्तीफे के बाद नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम की कमान युवा ऑलराउंडर बास डी लीडे को सौंपी गई है। बोर्ड को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में टीम आगामी आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों को नई दिशा मिलेगी

यह भी पढ़े- उम्मीदवार रखे विशेष ध्यान, MCC कभी भी जारी कर सकता है काउंसलिंग शेड्यूल

उम्मीदवार रखे विशेष ध्यान, MCC कभी भी जारी कर सकता है काउंसलिंग शेड्यूल

MCC Counselling 2026:

MCC Counselling 2026: NEET UG Counselling 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कभी भी काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर सकती है।

MCC Counselling 2026: अगस्त के शुरुआती सप्ताह में जारी होगा शेड्यूल-

सूत्रों के अनुसार, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अगस्त के शुरुआती सप्ताह में काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कॉलेज में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents) सुरक्षित रखें।

MCC Counselling 2026: चार चरणों में होगी काउंसलिंग-

सूत्रों के अनुसार, MCC दाखिला प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग चार चरणों में आयोजित करेगा। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में काउंसलिंग छात्रों द्वारा प्राप्त रैंक के आधार पर होगी। इसके अलावा चौथा चरण स्ट्रे वैकेंसी राउंड (Stray Vacancy Round) होगा।

उम्मीदवार इन दस्तावेजों का रखें ध्यान-

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि MCC कभी भी काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर सकता है। ऐसे में वे अपने जरूरी दस्तावेज, जैसे NEET UG परीक्षा का एडमिट कार्ड, NEET UG स्कोरकार्ड, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड और पैन कार्ड सुरक्षित रखें।

क्या है काउंसलिंग प्रक्रिया-

MCC की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को पहले चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे। इसके बाद MCC की ओर से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्रों को MBBS सीट का आवंटन उनकी रैंक और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। जिन छात्रों का नाम अलॉटमेंट सूची में शामिल होगा, वे आवंटित कॉलेज में जाकर प्रवेश ले सकेंगे

यह भी पढ़े- नाम पूछा… फिर कई राउंड बरसाईं गोलियां, कुलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर की 2 हिंदू प्रवासी मजदूरों की हत्या

कावेरी जल विवाद फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तमिलनाडु के हिस्से का पानी छोड़ने की मांग

Cauvery Water Dispute

Cauvery Water Dispute: कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल कर कर्नाटक को तमिलनाडु के हिस्से का पानी तत्काल छोड़ने का … Read more

रोज की ये 7 गलतियां अचानक गिरा सकती हैं ब्लड शुगर, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Hypoglycemia:

Hypoglycemia: आज के समय में अधिकतर लोग हाई ब्लड शुगर की चर्चा करते हैं, लेकिन लो ब्लड शुगर यानी हाइपोग्लाइसीमिया भी गंभीर समस्या बन सकता है। जब ब्लड ग्लूकोज का स्तर 70 mg/dL से कम हो जाता है, तो शरीर में कई खतरनाक लक्षण दिखाई देने लगते हैं। Aster RV Hospital, Bengaluru के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ Dr. Aravinda S N के अनुसार, कुछ सामान्य गलतियां अचानक ब्लड शुगर गिरने का कारण बन सकती हैं।

Hypoglycemia: इन 7 गलतियों की वजह से गिरता है ब्लड शुगर-

डॉक्टरों के अनुसार, ब्लड शुगर का अचानक कम होना (हाइपोग्लाइसीमिया) अक्सर हमारी रोजमर्रा की कुछ सामान्य गलतियों की वजह से होता है। समय पर खाना न खाना, दवा या इंसुलिन की गलत मात्रा लेना, बिना तैयारी के ज्यादा एक्सरसाइज करना, खाली पेट शराब पीना, शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना, सिर्फ मीठे पर निर्भर रहना और ब्लड शुगर की नियमित जांच न कराना ऐसी गलतियां हैं, जो ब्लड शुगर को खतरनाक स्तर तक गिरा सकती हैं। इन आदतों से बचकर हाइपोग्लाइसीमिया के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

1. दवा या इंसुलिन लेने के बाद खाना न खाना-

डायबिटीज की दवा या इंसुलिन लेने के बाद समय पर भोजन न करने या बहुत कम खाने से ब्लड शुगर तेजी से गिर सकता है।

2. दवा या इंसुलिन की गलत मात्रा लेना-

जरूरत से अधिक दवा लेना, गलती से दो बार दवा लेना या डॉक्टर की सलाह के बिना डोज बदलना हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा बढ़ा सकता है।

3. एक्सरसाइज से पहले तैयारी न करना-

बिना खानपान या दवा में बदलाव किए ज्यादा या लंबे समय तक एक्सरसाइज करने से शरीर अधिक ग्लूकोज खर्च करता है, जिससे ब्लड शुगर कम हो सकता है।

4. खाली पेट शराब पीना-

खाली पेट शराब पीने से लिवर की ग्लूकोज छोड़ने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे ब्लड शुगर अचानक गिर सकता है।

5. शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना-

अधिक पसीना आना, हाथ कांपना, तेज भूख, दिल की धड़कन बढ़ना, घबराहट और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत ध्यान देना चाहिए।

6. सिर्फ मीठा खाकर काम चलाना-

लो ब्लड शुगर होने पर केवल मीठा खाना पर्याप्त नहीं है। इसके बाद प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन भी लेना जरूरी होता है।

7. नियमित जांच और हेल्दी लाइफस्टाइल न अपनाना-

अनियमित खानपान, ब्लड शुगर की जांच न करना और डॉक्टर की सलाह के बिना दवा लेना गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया का कारण बन सकता है।

Hypoglycemia: लो ब्लड शुगर से बचने के आसान उपाय-

समय पर और संतुलित भोजन करें।

दवा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लें।

ब्लड शुगर की नियमित जांच कराएं।

एक्सरसाइज से पहले सही स्नैक लें।

पर्याप्त पानी पिएं।

लाइफस्टाइल या डाइट में बदलाव से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

परिवार के लोगों को भी हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षणों की जानकारी दें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके

यह भी पढ़े- : उम्र बढ़ने के साथ क्यों बढ़ने लगता है वजन? डॉक्टर से जानें 5 बड़े कारण

: उम्र बढ़ने के साथ क्यों बढ़ने लगता है वजन? डॉक्टर से जानें 5 बड़े कारण

Age Weight Gain:

Age Weight Gain: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई प्राकृतिक बदलाव होने लगते हैं, जिनका असर मेटाबॉलिज्म, हार्मोन और मांसपेशियों पर पड़ता है। यही कारण है कि कई लोगों का वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। Metro Hospital and Heart Institute, Noida के इंटरनल मेडिसिन एवं मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स विशेषज्ञ Dr. Akshay Chugh के अनुसार, यह केवल खान-पान या लापरवाही की वजह से नहीं, बल्कि जैविक और चिकित्सीय कारणों से भी होता है।

Age Weight Gain: इन पांच मुख्य कारणों की वजह से बढ़ता है वजन-

1. मेटाबॉलिज्म का धीमा होना-

30 वर्ष की उम्र के बाद शरीर का बेसल मेटाबॉलिक रेट (BMR) धीरे-धीरे कम होने लगता है। ऐसे में शरीर कम कैलोरी बर्न करता है और अतिरिक्त कैलोरी फैट के रूप में जमा होने लगती है।

2. मांसपेशियों का कम होना-

उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों का द्रव्यमान कम होने लगता है, जिसे सार्कोपेनिया (Sarcopenia) कहा जाता है। मांसपेशियां घटने से शरीर की कैलोरी खर्च करने की क्षमता भी कम हो जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

3. हार्मोनल बदलाव-

महिलाओं में पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर घटता है, जबकि पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इन बदलावों के कारण पेट और कमर के आसपास चर्बी जमा होने लगती है।

4. शारीरिक गतिविधियां कम होना-

बढ़ती उम्र, व्यस्त जीवनशैली, डेस्क जॉब और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं के कारण शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। इससे कैलोरी खर्च कम होती है और वजन बढ़ने लगता है।

5. तनाव और नींद की कमी-

तनाव बढ़ने पर कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे भूख और जंक फूड की क्रेविंग बढ़ सकती है। वहीं, पर्याप्त नींद न लेने से भी भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन प्रभावित होते हैं।

Age Weight Gain: बढ़ते वजन को कैसे रोकें-

डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, कुछ आसान आदतें अपनाकर बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

सप्ताह में 2–3 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें।

प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार लें।

कैलोरी और पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दें।

मीठा और जंक फूड सीमित मात्रा में खाएं।

रोजाना 7–8 घंटे की अच्छी नींद लें

यह भी पढ़े- कश्मीर में 2 हिंदू मजदूरों की गोली मारकर हत्या, लश्कर से जुड़े आतंकी लतीफ पर शक

कश्मीर में 2 हिंदू मजदूरों की गोली मारकर हत्या, लश्कर से जुड़े आतंकी लतीफ पर शक

 Kulgam Terror Attack:

Kulgam Terror Attack: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलाम इलाके में शुक्रवार रात आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे दो प्रवासी हिंदू मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने दी। दोनों मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Kulgam Terror Attack: लश्कर से जुड़े आतंकी लतीफ पर शक-

खुफिया सूत्रों का कहना है कि इस हमले को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के आतंकियों ने अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक, हमले में आतंकी मोहम्मद लतीफ का नाम सामने आया है। इसी लतीफ पर 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक में हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या का भी संदेह है।

Kulgam Terror Attack: पहचान पूछकर मारी गोली-

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद लतीफ अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर ईंट-भट्ठे पहुंचा। दोनों ने मजदूरों के पहचान पत्र देखे और कथित तौर पर नाम पूछने के बाद बेहद करीब से गोलीबारी की। स्थानीय लोगों ने 10 से 12 राउंड फायरिंग की आवाज सुनने की बात कही है।

पहलगाम हमले जैसा पैटर्न-

प्रारंभिक जांच में एजेंसियां इस हमले को अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले जैसे पैटर्न से जोड़कर देख रही हैं। उस हमले में भी आतंकियों ने कथित तौर पर पहचान और धर्म पूछकर पर्यटकों को निशाना बनाया था।

सीमा पार से साजिश की आशंका-

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि हमले की साजिश सीमा पार बैठे आतंकी हैंडलर्स ने रची हो सकती है। जांच एजेंसियां इस एंगल पर भी काम कर रही हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस-

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। ईंट-भट्ठे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके

यह भी पढ़े- CSIR UGC NET की आंसर-की जल्द होगी जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

छह साल बाद खुला नाथूला बॉर्डर ट्रेड, भारत-चीन सीमा व्यापार को मिली नई रफ्तार

India China Border

India China Border: करीब छह वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पूर्वी सिक्किम स्थित नाथूला पास से भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार एक बार फिर शुरू हो गया है। कोविड-19 महामारी और उसके बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर बढ़े तनाव के कारण वर्ष 2020 में इस व्यापार मार्ग को बंद कर … Read more