Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को आत्मघाती हमला हुआ। काबल पुलिस स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर हुए इस विस्फोट में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए।
Pakistan Suicide Attack: तलाशी के दौरान खुद को उड़ा लिया-
पुलिस के अनुसार, आत्मघाती हमलावर पुलिस स्टेशन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर तलाशी लेनी चाही, तभी उसने विस्फोट कर लिया। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Pakistan Suicide Attack: घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती-
घायलों को तुरंत सैदू शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और बचाव दल ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
इलाके की घेराबंदी, जांच शुरू-
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।
आतंकी हिंसा के खिलाफ चल रहा था प्रदर्शन-
यह हमला ऐसे समय हुआ, जब स्वात घाटी में बढ़ती आतंकी घटनाओं के विरोध में स्थानीय लोग काबल चौक पर शांति रैली और प्रदर्शन कर रहे थे। स्वाट अमन जिरगा के बैनर तले आयोजित इस रैली में लोगों ने क्षेत्र में शांति और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
यह भी पढ़े- हिंदुओं पर हिंसा के बीच तस्लीमा नसरीन बोलीं- ‘कट्टरपंथ बढ़ रहा, मदरसों पर हो सख्त कार्रवाई’








