Home » स्पोर्ट्स » भारतीय टीम के दोनों कोच, टी दिलीप और रयान टेन डोशेट ने टीम को कहा अलविदा

भारतीय टीम के दोनों कोच, टी दिलीप और रयान टेन डोशेट ने टीम को कहा अलविदा

 Indian Team Coaching Staff:

Indian Team Coaching Staff: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त 2026 से होगी, लेकिन उससे पहले भारतीय ड्रेसिंग रूम से एक भावुक खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम के दोनों कोचों ने टीम को अलविदा कह दिया है।

Indian Team Coaching Staff: कौन हैं ये दोनों कोच-

भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप ने टीम की कोचिंग से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, रयान की टीम से विदाई काफी पहले हो गई थी, लेकिन बीसीसीआई ने अब इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

Indian Team Coaching Staff: टी दिलीप भी हुए विदा-

रयान टेन डोशेट के अलावा टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी टीम को अलविदा कह चुके हैं। बीसीसीआई ने उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए एक भावुक पोस्ट के जरिए उनका धन्यवाद किया है।

BCCI ने भावुक पोस्ट में क्या लिखा-

दोनों कोचों के योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए बीसीसीआई ने कहा, “रयान टेन डोशेट और टी दिलीप, आपके अमूल्य योगदान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने टीम की हर परिस्थिति को समझते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया। इतना ही नहीं, आपने अपने कार्यकाल में इस बात का भी विशेष ध्यान रखा कि आपके किसी भी फैसले से खिलाड़ियों के बीच मतभेद न हो। एक बार फिर आपके शानदार योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद।”

कौन बनेगा भारत का अगला फील्डिंग कोच-

टी दिलीप के इस्तीफा देने के बाद शुभदीप घोष को टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच बनाए जाने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभदीप घोष श्रीलंका सीरीज से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है

यह भी पढ़े- सीमा पर तोपों की तैनाती पर पाकिस्तान को भारत की कड़ी चेतावनी