Home » स्पोर्ट्स » Virender Sehwag: आखिर क्यों नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच? वीरू ने 2017 विवाद पर किया बड़ा खुलासा

Virender Sehwag: आखिर क्यों नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच? वीरू ने 2017 विवाद पर किया बड़ा खुलासा

Virender Sehwag:

Virender Sehwag: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें 2017 में टीम इंडिया का हेड कोच बनने का प्रस्ताव मिला था। यह ऑफर उस समय आया था, जब तत्कालीन कप्तान विराट कोहली और हेड कोच अनिल कुंबले के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थीं।

Virender Sehwag:  कोहली-कुंबले विवाद के बाद BCCI ने किया था संपर्क-

सहवाग ने बताया कि तत्कालीन BCCI सचिव अमिताभ चौधरी ने उनसे मुलाकात कर कहा था कि विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी वजह से बोर्ड चाहता था कि वह हेड कोच पद के लिए आवेदन करें और टीम की जिम्मेदारी संभालें।

Virender Sehwag:  चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम संभालने की थी योजना-

वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक, उन्हें बताया गया था कि 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अनिल कुंबले का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके बाद उन्हें सीधे वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के साथ जाने की योजना थी।

अपनी शर्तों की वजह से नहीं बन पाए हेड कोच-

सहवाग ने कहा कि उन्होंने न तो प्रस्ताव स्वीकार किया और न ही ठुकराया। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया था कि अगर वह हेड कोच बनेंगे, तो उन्हें अपना पूरा सपोर्ट स्टाफ चुनने की आजादी चाहिए। इसमें सहायक कोच, बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच, फील्डिंग कोच, फिजियो और ट्रेनर शामिल थे। उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई, इसलिए उन्होंने यह जिम्मेदारी नहीं संभाली।

रवि शास्त्री बने थे टीम इंडिया के हेड कोच-

अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद कुछ समय तक संजय बांगड़ ने टीम के साथ काम किया। इसके बाद जुलाई 2017 में रवि शास्त्री को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया। उन्होंने 2021 तक इस पद की जिम्मेदारी निभाई

यह भी पढ़े- अंतिम सांस तक अयोध्या नहीं छोड़ूंगा: चढ़ावा विवाद के बाद पहली बार बोले चंपत राय