Home » Breaking News » आरक्षण मुद्दे पर बढ़ा बवाल! लखनऊ से नागपुर तक प्रदर्शन, भाजपा को वोट न देने की चेतावनी

आरक्षण मुद्दे पर बढ़ा बवाल! लखनऊ से नागपुर तक प्रदर्शन, भाजपा को वोट न देने की चेतावनी

Reservation Hatao Aandolan: देश में चीफ जास्टिस सूर्यकांत ने एक बयान में युवाओं को कॉकरोच बोला था. जिसके बाद ही दीपके ने सोशल मीडया पर कॉकरोच जनता पार्टी बनाई और नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा के मुद्दे को लेकर धरना प्रर्दशन किया था जिसके बाद ही शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ. उसके बाद से ही आरक्षण के खिलाफ सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरा है ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ नाम का सोशल मीडिया पेज। इस पेज के अब लाखों फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं अब सड़कों पर भी बवाल शुरू है।

देशभर में सुलगने लगी आरक्षण विरोधी आग

देश भर में जातिगत आरक्षण को लेकर कई राज्यों में विरोध प्रर्दशन तेज होता दिखाई दे रहा है. यूजीसी के 2026 नियमों पर हुए विवाद से उठी यह आग अब देश के कोने-कोने में भड़क गई है। इस आग को हवा देने का काम किया है हाल ही में हुए CJP प्रोटेस्ट ने। कॉकरोच जनता पार्टी की मुहिम पर पेपर लीक आंदोलन में मिली सफलता के बाद अब रिजर्वेशन को हटाने को लेकर भी मांग तेज हो गई है। इंटरनेट से शुरू हुआ यह आंदोलन सड़कों तक पहुंच गया है।  लखनऊ से लेकर महाराष्ट्र के नागपुर, राजस्थान के जयपुर सहित कई बडे़ शहरों में अलग अलग संगठनों और समूहों के द्वारा आरक्षण नीति में बदलाव की मांग की जा रही है .

Reservation Hatao Aandolan: RHA ने सरकार के सामने 5 प्रमुख मांगें रखी

बता दें कि इससे पहले CJP की तर्ज पर सोशल मीडिया पर आरक्षण के खिलाफ ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ (RHA) नाम का एक अभियान शुरू किया गया था। इस पेज के इंस्टाग्राम पर 59 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। RHA ने सरकार के सामने 5 प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें जातिगत कोटा हटाकर केवल आय के आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग शामिल है। इसके अलावा मांग है कि एक परिवार को आरक्षण का लाभ केवल एक ही बार मिले। इसके अलावा सभी वर्गों के लिए एक न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स तय करने और आरक्षित वर्ग की खाली बची सीटें जनरल कैटेगरी को ट्रांसफर करने की भी मांग की गई है।

लखनऊ से नागपुर तक सड़कों पर उतरे छात्र

इन मांगों को लेकर कई राज्यों में प्रदर्शन हुए हैं। बीते 30 जुलाई को नागपुर में RHA के बैनर तले हजारों युवाओं ने रैली निकालकर देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत की। इसके बाद लखनऊ के शहीद स्मारक और हजरतगंज में ‘सवर्ण मोर्चा’ और ‘स्वर्ण समाज’ के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। विशाखापत्तनम में भी इस तरह के प्रदर्शन हुए हैं।

Reservation Hatao Aandolan: जयपुर में करणी सेना का प्रदर्शन

इस बीच मकराना ने पुलिस कार्रवाई में एक प्रदर्शनकारी की मौत का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ भाजपा को वोट न देने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि वे आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में बीजेपी को वोट नहीं देंगे। जयपुर में श्री राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पानी की बौछार और बल प्रयोग की भी खबरें सामने आईं। संगठन ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को अल्टीमेटम दिया है।

दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी

कुछ छात्र संगठनों और आरक्षण विरोधी समूहों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी की बात कही है। हालांकि, प्रदर्शन की अनुमति को लेकर अंतिम निर्णय प्रशासन के स्तर पर होना बाकी है।

Reservation Hatao Aandolan: केंद्र सरकार का पक्ष

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आरक्षण विरोधी अभियान का विरोध करते हुए कहा कि आरक्षण सामाजिक न्याय और संविधान की भावना से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भ्रामक जानकारी फैलाने से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़े… प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; एक युवक जिंदा बचा