Home » उत्तर प्रदेश » माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत, हाईवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत, हाईवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

झांसी हादसे में अतीक के बेटे अबान की मौत

Atiq Ahmed Son Death: उत्तर प्रदेश के झांसी में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, अबान प्रयागराज से झांसी जेल जा रहा था, जहां वह अपने बड़े भाई से मिलने वाला था। इसी दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर उसकी तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई।

जानवर को बचाने की कोशिश में बिगड़ा कार का संतुलन

यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हाईवे पर अचानक एक जानवर आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार को मोड़ दिया, जिसके बाद तेज रफ्तार कार अपना नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय क्रेटा कार में कुल 5 लोग सवार थे और सभी झांसी की ओर जा रहे थे।

Atiq Ahmed Son Death: झांसी हादसे में अतीक के बेटे अबान की मौत
झांसी हादसे में अतीक के बेटे अबान की मौत
टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई

हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 21 वर्षीय अबान अहमद और उसके साथी सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम घायल हुए हैं, जिनका इलाज अभी जारी है।पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अतीक अहमद के दो बेटे जेल में बंद

अतीक अहमद के परिवार के कई सदस्य अलग-अलग मामलों में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। अतीक का एक बेटा असद अहमद पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। वहीं, उसका बेटा अली अहमद झांसी जेल में बंद है। अली के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं।अतीक का दूसरा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में बंद है और उसके खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। वहीं, बेटा आइजम अहमद फिलहाल जेल से बाहर है और पढ़ाई कर रहा है। सबसे छोटा बेटा अबान अहमद भी बाहर था, लेकिन अब सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है।अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी फरार चल रही है। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े- प्रतापगढ़ हादसा: 100 साल पुराना मकान गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख