CJP PROTEST NEWS: शिवसेना (यूबीटी) की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जेन-जी और छात्र आंदोलनों पर दिए गए बयान के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश विरोधी बताए जाने के मुद्दे पर अब इशारों में नहीं, बल्कि खुलकर बात होनी चाहिए।
‘खुलकर बताएं युवाओं को देश विरोधी क्यों कहा गया’
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हालिया छात्र आंदोलनों और जेन जी को लेकर गुरुवार को कहा था कि यदि जेन जी विरोध-प्रदर्शन कर रही है तो उन्हें ‘देशविरोधी’ नहीं कहा जाना चाहिए। यह देश की पीढ़ी है और उनके मुद्दों को संवाद के जरिए समझकर समाधान निकालने की जरूरत है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “क्यों इशारों में बात कर रहे हैं? खुलकर और साफ-साफ बोलना चाहिए। चूंकि वे खुद भारतीय जनता पार्टी की मुख्य नेता और मार्गदर्शक हैं, इसलिए उन्हें स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि भाजपा के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के साथ-साथ विधायकों ने बार-बार उन्हें देश विरोधी करार देने की कोशिश की।
CJP PROTEST NEWS: छात्रों पर कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल
प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों पर की गई कार्रवाई और उनके खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा पर भी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उनका दावा है कि छात्रों की मांगें जायज थीं और सरकार को संवाद के जरिए समाधान निकालना चाहिए था।
अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग
संसद की कार्यवाही बार-बार बाधित होने का जिक्र करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सदन में आकर इस पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई और उससे जुड़े फैसलों पर सरकार को संसद में स्पष्टीकरण देना चाहिए।
CJP PROTEST NEWS: युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि युवाओं की समस्याएं पूरे देश का मुद्दा हैं और विपक्ष उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए।
ये भी पढ़े… प्रशांत किशोर का सुनेत्रा पवार को अल्टीमेटम! बोले- ‘मेरे साथ रहना है तो फैसला करें’








