Home » जॉब - एजुकेशन » कभी भी जारी हो सकता है यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट, इन स्टेप्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट

कभी भी जारी हो सकता है यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट, इन स्टेप्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट

UP Board Compartment Result 2026:

UP Board Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा (सप्लीमेंट्री परीक्षा) देने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि यूपी बोर्ड कभी भी 10वीं और 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर बार-बार विजिट करते रहें।

UP Board Compartment Result 2026: अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मिलेगा रिजल्ट-

उत्तर प्रदेश बोर्ड कभी भी कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) रिजल्ट जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।

UP Board Compartment Result 2026: इन आसान स्टेप्स से करें कंपार्टमेंट रिजल्ट डाउनलोड-

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी इन निम्नलिखित स्टेप्स की मदद ले सकते हैं।

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी होते ही अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर “हाई स्कूल (कक्षा X) कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट एवं इण्टरमीडिएट (कक्षा XII) कम्पार्टमेंट का परीक्षाफल 2026” पर क्लिक करना होगा।

अब अगले पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट (10वीं या 12वीं) चेक करना है, उस पर क्लिक करके अपना जिला और वर्ष चुनना होगा। इसके बाद रोल नंबर दर्ज करना होगा।

दिया गया कोड भरकर व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, जहां से आप इसे चेक करने के साथ-साथ डाउनलोड भी कर सकेंगे।

स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट-

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) रिजल्ट कभी भी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन जारी होने की वजह से अभ्यर्थी अपना परिणाम वेबसाइट पर देख सकते हैं, लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट उन्हें स्कूल से मिलेगी। मार्कशीट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करना होगा

यह भी पढ़े- बिहार के युवाओं को सरकार का तोहफा, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 5 साल बढ़ी