Healthy Snacks for Office and Travel: ऑफिस हो या ट्रैवल, छोटी भूख के लिए बेस्ट हैं ये 8 हेल्दी स्नैक्स

Healthy Snacks for Office and Travel:

Healthy Snacks for Office and Travel: कम कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर ये स्नैक्स पेट को देर तक भरा रखने के साथ एनर्जी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि खाना खाने के कुछ समय बाद ही कुछ खाने का मन करने लगता है। ऐसे में अगर स्नैकिंग के लिए सही चीजों का चुनाव किया जाए, तो बार-बार भूख लगने की समस्या को कम किया जा सकता है। साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व और एनर्जी भी मिलती रहती है। भुने चने, मखाना, उबला अंडा, ताजे फल, ग्रीक योगर्ट, स्प्राउट्स चाट, वेजिटेबल सूप और बिना बटर का पॉपकॉर्न ऐसे ही हेल्दी स्नैक्स हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखने में मदद कर सकते हैं।

Healthy Snacks for Office and Travel: भुने हुए चने-

भुने चने प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं। ये धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है। ऑफिस या ट्रैवल के दौरान इन्हें आसानी से स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है।

Healthy Snacks for Office and Travel: मखाना-

मखाना हल्का और कम कैलोरी वाला स्नैक माना जाता है। इसमें कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसे हल्का ड्राई रोस्ट करके खाने पर यह क्रिस्पी और स्वादिष्ट लगता है।

उबले अंडे-

उबला अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। खासकर वर्कआउट के बाद यह एक अच्छा स्नैक विकल्प हो सकता है।

ताजे फल-

सेब, अमरूद और पपीता जैसे फल फाइबर और पानी से भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद नेचुरल मिठास मीठा खाने की क्रेविंग को कम करने में मदद कर सकती है।

ग्रीक योगर्ट-

ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने के साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

स्प्राउट्स चाट-

अंकुरित मूंग या चने से बनी स्प्राउट्स चाट विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होती है। इसमें नींबू और हल्के मसाले मिलाकर इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाया जा सकता है।

वेजिटेबल सूप-

घर पर बना वेजिटेबल या क्लियर सूप कम कैलोरी वाला और पेट भरने वाला विकल्प हो सकता है। इसमें मौजूद पानी और सब्जियों से मिलने वाला फाइबर भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है।

बिना बटर का पॉपकॉर्न-

एयर-पॉप्ड पॉपकॉर्न में फाइबर होता है और यह अपेक्षाकृत कम कैलोरी वाला स्नैक है। इसे बिना बटर और ज्यादा नमक के खाया जाए तो यह हल्की भूख के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

सही स्नैकिंग से बनी रहेगी एनर्जी-

ऑफिस, ट्रैवल या वर्कआउट के बीच लगने वाली हल्की भूख के लिए स्नैक्स का चुनाव सोच-समझकर करना जरूरी है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर विकल्प लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं और जंक फूड से दूरी बनाए रखने में भी सहायक हो सकते हैं। हालांकि, वजन को नियंत्रित रखने के लिए स्नैक की मात्रा और पूरे दिन की डाइट का संतुलन भी जरूरी है।

यह भी पढ़े- ICC विश्व कप में जीत के साथ खत्म करना चाहता है यह दिग्गज अपना करियर

ICC विश्व कप में जीत के साथ खत्म करना चाहता है यह दिग्गज अपना करियर

 David Miller Retirement:

David Miller Retirement: आईसीसी विश्व कप 2027 आए दिन चर्चा का विषय बना हुआ है। आए दिन क्रिकेट एक्सपर्ट्स, टीम के खिलाड़ी, विश्व कप पर अपनी टिप्पणियां साझा करते रहते हैं। इन्हीं टिप्पणियों के बीच साउथ अफ्रीका के 37 वर्षीय दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर ने भी अपनी इच्छा जताई है। डेविड मिलर की आखिरी इच्छा यह है कि आईसीसी विश्व कप 2027 को जीतकर वह अपने करियर को समाप्त करें। डेविड मिलर कहते हैं कि आईसीसी विश्व कप 2027 इस बार साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा। वैसे इस विश्व कप की मेजबानी दो अन्य देश भी कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि विश्व कप 2027 को जीतकर मैं अपने करियर को खत्म करूं।

David Miller Retirement: मिलर- “2024 का फाइनल मैच कभी नहीं भूल सकता”-

डेविड मिलर ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन साउथ अफ्रीका फाइनल मैच जीत नहीं पाई थी। मिलर ने कहा, “वर्ल्ड कप 2024 का वो फाइनल मुकाबला मैं कभी नहीं भूल सकता। जब मैं क्रीज पर था तो मुझे लगा कि मैं अपनी टीम को वर्ल्ड कप जीता दूंगा, जिससे हमारा लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा, लेकिन हार्दिक की गेंद पर खेले गए शॉट और सूर्यकुमार के लिए गए कैच ने मेरे सपने को तोड़ दिया। खैर, कोई बात नहीं। हमारी टीम ट्रॉफी जीतने से ज्यादा खेल भावना के लिए जानी जाती है। हर बार हमारी टीम कोशिश करती है और नाकाम हो जाती है, लेकिन इस बार मैं पूरी कोशिश करूंगा।”

David Miller Retirement: मिलर- “WTC 2025 की जीत ने दिया है बहुत भरोसा”-

डेविड मिलर का कहना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतने से टीम का भरोसा और मनोबल और बढ़ गया है। हालांकि डेविड मिलर टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते, लेकिन यह ट्रॉफी सकारात्मक सोच देने के लिए काफी है। डेविड मिलर कहते हैं, “भले ही मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलता, लेकिन WTC 2025 का खिताब जीतते हुए देखना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उस समय टीम को विजेता घोषित होने पर मेरी आंखें भर आई थीं। टेम्बा बावुमा ने आखिरकार इतने सालों में साउथ अफ्रीका को एक आईसीसी टूर्नामेंट में जीत दिलाई और वो भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। मैं चाहता हूं कि मैं आईसीसी विश्व कप और अपने करियर को ट्रॉफी के साथ खत्म करूं।”

यह भी पढ़े- MP में टोरेंट ग्रुप का ₹43 हजार करोड़ का मेगा निवेश, 15 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

MP में टोरेंट ग्रुप का ₹43 हजार करोड़ का मेगा निवेश, 15 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

MP News

MP News: मध्य प्रदेश में ऊर्जा और औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में टोरेंट ग्रुप बड़े निवेश की तैयारी में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में टोरेंट ग्रुप और टोरेंट पावर के चेयरमैन समीर मेहता से मुलाकात कर निवेश परियोजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के अनुसार, समूह की संचालित और … Read more

बंगाल में BJP सरकार के 100 दिन पूरे, अमित शाह के दौरे की बढ़ी संभावना

Amit Shah

Amit Shah: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य दौरे की संभावना तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह 20 अगस्त से तीन दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल आ सकते हैं। यह दौरा प्रशासनिक और राजनीतिक, दोनों लिहाज से … Read more

राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर संत समाज नाराज, आंदोलन की चेतावनी

Ram Mandir: राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर संत समाज नाराज

Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर संत समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है। संतों ने प्रस्तावित पद को अयोध्या की सदियों पुरानी मंदिर व्यवस्था के विपरीत बताते हुए सवाल उठाया है कि जब मंदिर संचालन के लिए ट्रस्ट और धार्मिक समिति पहले से … Read more

कभी भी जारी हो सकता है यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट, इन स्टेप्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट

UP Board Compartment Result 2026:

UP Board Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा (सप्लीमेंट्री परीक्षा) देने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि यूपी बोर्ड कभी भी 10वीं और 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर बार-बार विजिट करते रहें।

UP Board Compartment Result 2026: अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मिलेगा रिजल्ट-

उत्तर प्रदेश बोर्ड कभी भी कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) रिजल्ट जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।

UP Board Compartment Result 2026: इन आसान स्टेप्स से करें कंपार्टमेंट रिजल्ट डाउनलोड-

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी इन निम्नलिखित स्टेप्स की मदद ले सकते हैं।

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी होते ही अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर “हाई स्कूल (कक्षा X) कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट एवं इण्टरमीडिएट (कक्षा XII) कम्पार्टमेंट का परीक्षाफल 2026” पर क्लिक करना होगा।

अब अगले पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट (10वीं या 12वीं) चेक करना है, उस पर क्लिक करके अपना जिला और वर्ष चुनना होगा। इसके बाद रोल नंबर दर्ज करना होगा।

दिया गया कोड भरकर व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, जहां से आप इसे चेक करने के साथ-साथ डाउनलोड भी कर सकेंगे।

स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट-

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) रिजल्ट कभी भी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन जारी होने की वजह से अभ्यर्थी अपना परिणाम वेबसाइट पर देख सकते हैं, लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट उन्हें स्कूल से मिलेगी। मार्कशीट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करना होगा।

यह भी पढ़े- बिहार के युवाओं को सरकार का तोहफा, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 5 साल बढ़ी

बिहार के युवाओं को सरकार का तोहफा, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 5 साल बढ़ी

Bihar Student Credit Card:

Bihar Student Credit Card: बिहार सरकार ने युवाओं और विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को अगले पांच साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में 950 करोड़ रुपये मंजूर किए गए … Read more

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यह उनका आखिरी कार्यकाल

Kangana Ranaut: इस बार राहुल का आखिरी कार्यकाल- कंगना रनौत

Kangana Ranaut: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व और संसद में उनके रवैये पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यह उनका आखिरी कार्यकाल होगा। कंगना ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राहुल गांधी … Read more

8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन, राजस्थान के कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

8th Pay Commission:

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और गैर-रक्षा पेंशनर्स के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन कर दिया है। आयोग गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंपेगा। इसके बाद सरकार इन सिफारिशों पर फैसला करेगी। इसका लाभ राजस्थान के भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों और … Read more

‘बॉर्डर पर हालात ठीक हैं’, अरुणाचल मामले पर भारत के जवाब के बाद चीन का पहला रिएक्शन

India-China Border:

India-China Border: अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत और चीन के बीच जारी बयानबाजी के बीच चीन की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन ने बुधवार को कहा कि चीन-भारत सीमा पर हालात फिलहाल आम तौर पर स्थिर हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास चीनी … Read more