Home » बिज़नेस » बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा? 320 KM की स्पीड से बचेंगे 5 घंटे; पूरी डिटेल

बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा? 320 KM की स्पीड से बचेंगे 5 घंटे; पूरी डिटेल

Bullet Train Fare:

Bullet Train Fare: देश की पहली बुलेट ट्रेन को यात्रियों के लिए शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच सफर का समय काफी कम कर देगी। खास बात यह है कि इसका किराया हवाई जहाज के मुकाबले कम और एसी फर्स्ट क्लास के आसपास रखने की योजना है।

Bullet Train Fare: बुलेट ट्रेन कब शुरू होगी-

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पहले चरण में गुजरात के सूरत से विलमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर के हिस्से में सेवा शुरू करने की तैयारी है। पहला चरण अगस्त 2027 में शुरू होने के बाद धीरे-धीरे पूरे कॉरिडोर को चालू किया जाएगा।

Bullet Train Fare: 320 KM प्रति घंटे की होगी रफ्तार-

बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ेगी। मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर की दूरी करीब 1 घंटे 58 मिनट में पूरी की जा सकेगी। मौजूदा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में यात्रियों के करीब 4 से 5 घंटे बचेंगे।

कितना होगा बुलेट ट्रेन का किराया-

बुलेट ट्रेन के किराये को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। रेलवे मंत्रालय के संकेतों के अनुसार किराया हवाई जहाज से कम और एसी फर्स्ट क्लास के आसपास रखा जा सकता है। फिलहाल मुंबई-अहमदाबाद के बीच मेल या एक्सप्रेस ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास का किराया करीब 1,950 रुपये है, जबकि वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया करीब 2,405 रुपये है। इसी आधार पर बुलेट ट्रेन का किराया करीब 3,000 रुपये तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि यह अंतिम किराया नहीं है।

रूट पर होंगे 12 स्टेशन-

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इससे केवल मुंबई और अहमदाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों को ही फायदा नहीं मिलेगा, बल्कि रास्ते में आने वाले शहरों के लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

मेट्रो की तरह मिलेंगे फेरे-

बुलेट ट्रेन सेवा को यात्रियों की संख्या के अनुसार संचालित करने की तैयारी है। व्यस्त समय में ट्रेनों के फेरे बढ़ाए या घटाए जा सकेंगे। इससे यात्रियों को ट्रेन के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

हवाई यात्रा के मुकाबले क्या होगा फायदा-

मुंबई-अहमदाबाद के बीच विमान से उड़ान का समय करीब डेढ़ घंटे है, लेकिन एयरपोर्ट तक पहुंचने, सुरक्षा जांच और बोर्डिंग में अतिरिक्त समय लगता है। बुलेट ट्रेन के स्टेशन शहरों के भीतर या उनके नजदीक बनाए जा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों का कुल यात्रा समय कम हो सकता है।

रोजाना सफर के लिए बनेगी नया विकल्प-

320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और करीब दो घंटे के सफर के कारण बुलेट ट्रेन को सिर्फ तेज यात्रा का साधन नहीं, बल्कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच रोजाना आने-जाने के नए विकल्प के रूप में विकसित करने की तैयारी है

यह भी पढ़े- IND vs SL: भारत और श्रीलंका को सता रही है एक जैसी चिंता