हाथों में तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम्; काशी की सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

Tiranga Yatra

Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए वाराणसी में गुरुवार को भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से शुरू हुई … Read more

चमोली की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी, मलबा, 22 मजदूर फंसे; 16 का रेस्क्यू, 6 की तलाश जारी

Chamoli: चमोली टनल में हादसा, 16 मजदूर रेस्क्यू, ऑपरेशन जारी

Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मायापुर-पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक तेज पानी का बहाव आने के साथ मलबा भर गया। उस समय टनल के भीतर मजदूर काम कर रहे थे। हादसे के बाद शुरुआती जानकारी में करीब 18-19 मजदूरों के फंसे होने की बात … Read more

CJI के अपमान पर BCI का एक्शन, NALSAR 2026 बैच के ग्रेजुएट्स का एनरोलमेंट रोका

NALSAR 2026 Enrollment:

NALSAR 2026 Enrollment: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद के 2026 बैच के लॉ ग्रेजुएट्स के वकील के तौर पर एनरोलमेंट पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। BCI ने सभी राज्य बार काउंसिलों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

NALSAR 2026 Enrollment: CJI से जुड़े विवाद के बाद BCI का एक्शन-

BCI के अनुसार, NALSAR के दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) की भागीदारी के खिलाफ कथित तौर पर एक संगठित अभियान चलाया गया था। इसी मामले को लेकर बार काउंसिल ने कार्रवाई की है। BCI के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। काउंसिल ने कहा कि उसने इस अभियान से जुड़ी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिपोर्टों और जानकारियों का संज्ञान लिया है।

NALSAR 2026 Enrollment: NALSAR से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट-

बार काउंसिल ने NALSAR यूनिवर्सिटी से पूरे मामले पर तथ्यों के आधार पर प्रमाणित रिपोर्ट मांगी है। यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर को यह रिपोर्ट निर्धारित समय में सौंपनी होगी। BCI 19 अगस्त को इस रिपोर्ट पर विचार करेगा।

अभियान में शामिल लोगों की मांगी जानकारी-

BCI ने NALSAR से उन लोगों की पहचान करने को कहा है, जिन्होंने कथित अभियान को शुरू करने, उसका ड्राफ्ट तैयार करने, उसे फैलाने, समन्वय करने या लोगों को एकजुट करने में भूमिका निभाई। इसके अलावा बैठकें आयोजित करने, मीडिया से बातचीत करने और सोशल मीडिया या अन्य संगठित समूहों के जरिए अभियान को आगे बढ़ाने वाले लोगों की जानकारी भी मांगी गई है।

छात्र संगठनों और फैकल्टी की भूमिका की होगी जांच-

बार काउंसिल ने यह भी पूछा है कि क्या इस अभियान में किसी स्टूडेंट बॉडी, स्टूडेंट बार काउंसिल, स्टूडेंट यूनियन या किसी अन्य मान्यता प्राप्त छात्र संगठन की भूमिका थी। इसके साथ ही BCI ने यह जानकारी भी मांगी है कि क्या किसी फैकल्टी मेंबर, रिसर्च स्कॉलर, पूर्व छात्र या बाहरी व्यक्ति ने अभियान को शुरू करने, ड्राफ्ट तैयार करने, सलाह देने, समन्वय करने या आगे बढ़ाने में हिस्सा लिया था।

19 अगस्त को रिपोर्ट पर होगा विचार-

NALSAR यूनिवर्सिटी को मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और रिपोर्ट 19 अगस्त तक उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया रिपोर्ट पर विचार करेगी और आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढ़े- बिहार में शराब के तस्कर के साथ ब्रांड और कंपनी भी आएंगे जांच के घेरे में

बिहार में शराब के तस्कर के साथ ब्रांड और कंपनी भी आएंगे जांच के घेरे में

Alcohol Prohibition:बिहार में शराब के तस्कर के साथ ब्रांड और कंपनी भी आएंगे जांच के घेरे में

Alcohol Prohibition: बिहार में वर्ष 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी को लेकर सरकार ने अपना रुख एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। मद्यनिषेध एवं उत्पाद मंत्री मदन सहनी ने कहा कि शराबबंदी खत्म करने या कानून में बदलाव का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने साफ किया कि बिहार में शराबबंदी पहले की तरह … Read more

बुलेट ट्रेन का किराया कितना होगा? 320 KM की स्पीड से बचेंगे 5 घंटे; पूरी डिटेल

Bullet Train Fare:

Bullet Train Fare: देश की पहली बुलेट ट्रेन को यात्रियों के लिए शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच सफर का समय काफी कम कर देगी। खास बात यह है कि इसका किराया हवाई जहाज के मुकाबले कम और एसी फर्स्ट क्लास के आसपास रखने की योजना है।

Bullet Train Fare: बुलेट ट्रेन कब शुरू होगी-

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पहले चरण में गुजरात के सूरत से विलमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर के हिस्से में सेवा शुरू करने की तैयारी है। पहला चरण अगस्त 2027 में शुरू होने के बाद धीरे-धीरे पूरे कॉरिडोर को चालू किया जाएगा।

Bullet Train Fare: 320 KM प्रति घंटे की होगी रफ्तार-

बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ेगी। मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर की दूरी करीब 1 घंटे 58 मिनट में पूरी की जा सकेगी। मौजूदा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में यात्रियों के करीब 4 से 5 घंटे बचेंगे।

कितना होगा बुलेट ट्रेन का किराया-

बुलेट ट्रेन के किराये को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। रेलवे मंत्रालय के संकेतों के अनुसार किराया हवाई जहाज से कम और एसी फर्स्ट क्लास के आसपास रखा जा सकता है। फिलहाल मुंबई-अहमदाबाद के बीच मेल या एक्सप्रेस ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास का किराया करीब 1,950 रुपये है, जबकि वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया करीब 2,405 रुपये है। इसी आधार पर बुलेट ट्रेन का किराया करीब 3,000 रुपये तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि यह अंतिम किराया नहीं है।

रूट पर होंगे 12 स्टेशन-

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इससे केवल मुंबई और अहमदाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों को ही फायदा नहीं मिलेगा, बल्कि रास्ते में आने वाले शहरों के लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

मेट्रो की तरह मिलेंगे फेरे-

बुलेट ट्रेन सेवा को यात्रियों की संख्या के अनुसार संचालित करने की तैयारी है। व्यस्त समय में ट्रेनों के फेरे बढ़ाए या घटाए जा सकेंगे। इससे यात्रियों को ट्रेन के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

हवाई यात्रा के मुकाबले क्या होगा फायदा-

मुंबई-अहमदाबाद के बीच विमान से उड़ान का समय करीब डेढ़ घंटे है, लेकिन एयरपोर्ट तक पहुंचने, सुरक्षा जांच और बोर्डिंग में अतिरिक्त समय लगता है। बुलेट ट्रेन के स्टेशन शहरों के भीतर या उनके नजदीक बनाए जा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों का कुल यात्रा समय कम हो सकता है।

रोजाना सफर के लिए बनेगी नया विकल्प-

320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और करीब दो घंटे के सफर के कारण बुलेट ट्रेन को सिर्फ तेज यात्रा का साधन नहीं, बल्कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच रोजाना आने-जाने के नए विकल्प के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

यह भी पढ़े- IND vs SL: भारत और श्रीलंका को सता रही है एक जैसी चिंता

IND vs SL: भारत और श्रीलंका को सता रही है एक जैसी चिंता

IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त 2026 से होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और अनुभवी बल्लेबाज साई सुदर्शन इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से अब टीम युवा खिलाड़ियों पर ही निर्भर है। हाल ही में भारत, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में हार का सामना करके आ रहा है। ऐसे में यह सीरीज भारत के लिए बहुत अहम मानी जा रही है। साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद WTC अंक तालिका में भारत पांचवें स्थान पर खिसक गया। वहीं, श्रीलंका छठे स्थान पर है।

IND vs SL: आकिब नबी पर रहेंगी सभी की निगाहें-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान हो गया है। स्क्वाड में युवा गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है। आकिब नबी के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 60 विकेट चटकाए हैं। आकिब नबी पर सभी की निगाहें रहेंगी कि वह कैसे भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाएंगे, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में बने रहने के लिए भारत को 9 मैचों में से कम से कम 6 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

IND vs SL: दोनों टीमों को सता रही है एक जैसी चिंता-

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी श्रीलंकाई स्पिन क्रम को खेलने में असमर्थ दिख रही है। वैसे टीम में अनुभवी केवल राहुल मौजूद हैं, जो स्पिन को काफी अच्छा खेलते हैं। अगर श्रीलंकाई टीम की बात करें तो वे भी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति की वजह से चिंता में हैं। जानकारी के अनुसार सलामी बल्लेबाज पथुम निस्संका और विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस टीम से बाहर हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11-

केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान/ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका टीम-

धनंजय डी सिल्वा, लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

भारतीय टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।

यह भी पढ़े- तेजी से झड़ते बालों के लिए नोनी का इस्तेमाल कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका और फायदे

तेजी से झड़ते बालों के लिए नोनी का इस्तेमाल कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका और फायदे

Noni for Hair Loss:

Noni for Hair Loss: बरसात के मौसम में उमस और नमी के कारण स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। डैंड्रफ, खुजली और फंगल इंफेक्शन के साथ बालों का झड़ना भी तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में हेयर केयर के साथ डाइट पर ध्यान देना भी जरूरी है। नोनी को बालों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं, जो बालों की सेहत को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा, डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ, आशा आयुर्वेद के अनुसार, बालों की देखभाल के लिए नोनी का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है।

Noni for Hair Loss: बालों के लिए नोनी का इस्तेमाल कैसे करें-

झड़ते बालों के लिए नोनी हेयर ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नोनी का रस निकालकर नारियल तेल में मिलाएं और इससे स्कैल्प की जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करें। इसे धोने से पहले करीब एक घंटे या रातभर बालों में लगा रहने दिया जा सकता है। इसके अलावा नोनी के जूस को पानी में मिलाकर हेयर मास्क में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नोनी जूस का सेवन भी किया जाता है, जिससे शरीर को पोषण मिल सकता है और बालों की सेहत को अंदर से सपोर्ट मिल सकता है।

Noni for Hair Loss: नोनी झड़ते बालों के लिए कैसे फायदेमंद है-

1. एंटीफंगल गुण-

नोनी में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। बरसात के मौसम में स्कैल्प पर फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में नोनी स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

2. सूजन कम करने में मददगार-

नोनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी बताए जाते हैं। ये स्कैल्प की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। स्वस्थ स्कैल्प बालों की जड़ों को बेहतर वातावरण प्रदान करता है, जिससे बालों की सेहत अच्छी रह सकती है।

3. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर-

नोनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं। इससे स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स की सेहत को सपोर्ट मिल सकता है और बालों के टूटने-झड़ने की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है।

4. बालों की ग्रोथ को कर सकता है सपोर्ट-

नोनी में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स की सेहत को सपोर्ट कर सकते हैं। कुछ शोधों में नोनी फल के इस्तेमाल और बालों की ग्रोथ से जुड़ी गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया है, हालांकि इंसानों में इसके प्रभाव को साबित करने के लिए और शोध की जरूरत है।

5. अमीनो एसिड से भरपूर-

नोनी जूस में अमीनो एसिड समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की सामान्य सेहत के लिए उपयोगी हो सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को पोषण मिल सकता है और बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

ध्यान रखें-

बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे डैंड्रफ, संक्रमण, पोषण की कमी, तनाव या हार्मोनल बदलाव। इसलिए लगातार या बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हों तो केवल नोनी पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है। नोनी के सेवन या स्कैल्प पर लगाने से पहले एलर्जी या किसी अन्य परेशानी की संभावना को भी ध्यान में रखें।

यह भी पढ़े- IND vs SL: भारत खेलने जा रहा 600वां टेस्ट मैच

IND vs SL: भारत खेलने जा रहा 600वां टेस्ट मैच

IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होगा। इस टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने इतने फेरबदल करने के बाद इस श्रृंखला के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में 600वां टेस्ट मुकाबला खेलने जा रही है।

IND vs SL: सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीमों की सूची-

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली टीम की बात करें तो इंग्लैंड ने अभी तक 1097 टेस्ट खेले हैं। इसी के साथ इंग्लैंड टीम सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के साथ पहले पायदान पर है। वहीं, दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया मौजूद है, जिसने 883 टेस्ट मैच खेले हैं। इस सूची में भारत का भी नाम है। 599 टेस्ट मैच खेलने के साथ भारत तीसरे स्थान पर है।

IND vs SL: 6वें स्थान के लिए हो सकती है लड़ाई-

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में सरफराज खान और ध्रुव जुरैल को शामिल किया गया है। पांचवें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं, छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए सरफराज खान और ध्रुव जुरैल के बीच घमासान देखने को मिल सकता है। दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी हैं। अब देखने वाली बात यह है कि टीम मैनेजमेंट किस खिलाड़ी पर भरोसा जताता है।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11-

केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान/ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका टीम-

धनंजय डी सिल्वा, लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिन्दु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

भारतीय टीम- 

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।

यह भी पढ़े- कभी भी जारी हो सकता है UPSC मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

कभी भी जारी हो सकता है UPSC मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

UPSC Mains Admit Card:

UPSC Mains Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2026 परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक देशभर के निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र (Admit Card) का इंतजार है। आयोग के अनुसार UPSC परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा।

UPSC Mains Admit Card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि UPSC परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड कभी भी जारी हो सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले upsc.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करने होंगे।
इसके बाद एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा, जिसे उम्मीदवारों को डाउनलोड करना होगा।
अंत में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।

UPSC Mains Admit Card: कब से शुरू होगी परीक्षा-

UPSC परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में कराया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

डेट और सब्जेक्ट के अनुसार परीक्षा की तारीखें-

21 अगस्त 2026: पेपर-I (Essay), केवल सुबह की शिफ्ट में।
22 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट में पेपर-II (General Studies-I) और दूसरी शिफ्ट में पेपर-III (General Studies-II)।
23 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट में पेपर-IV (General Studies-III) और दूसरी शिफ्ट में पेपर-V (General Studies-IV)।
29 अगस्त 2026: पेपर-A (Indian Language), केवल सुबह की शिफ्ट में। इसमें असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
30 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट में पेपर-VI (Optional Subject-Paper-1) और दूसरी शिफ्ट में पेपर-VII (Optional Subject-Paper-2) होगा।

परीक्षा केंद्र पर इन दस्तावेजों को ले जाना जरूरी-

UPSC Mains परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़े- ईरानी मिसाइल खतरे से घबराए ट्रंप, तुर्की से निकलते वक्त बदला विमान; रूबियो-बेसेंट बने ‘डिकॉय’

ईरानी मिसाइल खतरे से घबराए ट्रंप, तुर्की से निकलते वक्त बदला विमान; रूबियो-बेसेंट बने ‘डिकॉय’

Iran Threat

Iran Threat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जुलाई में तुर्की के अंकारा में NATO शिखर सम्मेलन से लौटते समय सुरक्षा कारणों से गुपचुप तरीके से अपना विमान बदल लिया था। सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी और तुर्की खुफिया एजेंसियों को ईरान से जुड़े एक संभावित खतरे की जानकारी मिली थी। इसके बाद ट्रंप को … Read more