Home » राष्ट्रीय » भोपाल-कानपुर एक्सप्रेसवे: 7 घंटे में पूरा होगा सफर, यूपी-एमपी को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

भोपाल-कानपुर एक्सप्रेसवे: 7 घंटे में पूरा होगा सफर, यूपी-एमपी को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

Bhopal-Kanpur Expressway:

Bhopal-Kanpur Expressway: भोपाल-कानपुर एक्सप्रेसवे: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाला भोपाल-कानपुर एक्सप्रेसवे तेजी से आकार ले रहा है। करीब 526 किलोमीटर लंबा यह हाईवे भोपाल से कानपुर के सफर को आसान और तेज बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। अभी जहां इस सफर में करीब 15 घंटे लगते हैं, वहीं एक्सप्रेसवे बनने के बाद इसे करीब 7 घंटे में पूरा करने का लक्ष्य है।

Bhopal-Kanpur Expressway: विदिशा, सागर और छतरपुर से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे-

यह एक्सप्रेसवे भोपाल से शुरू होकर मध्य प्रदेश के विदिशा, सागर और छतरपुर से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। यूपी में यह महोबा और हमीरपुर को जोड़ते हुए कानपुर रिंग रोड के रमैपुर गांव तक पहुंचेगा। इससे इन क्षेत्रों में आवागमन के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Bhopal-Kanpur Expressway: 100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार-

526 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर वाहनों की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की उम्मीद है। इससे भोपाल और कानपुर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। साथ ही मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों के बीच सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।

कानपुर पहुंचकर दूसरे एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा-

प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि कानपुर पहुंचने के बाद यह रिंग रोड के जरिए निर्माणाधीन कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर कनेक्टिविटी देगा। इससे भोपाल से लखनऊ की यात्रा भी पहले के मुकाबले आसान हो सकती है।

कानपुर-कबरई सेक्शन को मिली मंजूरी-

भोपाल-कानपुर एक्सप्रेसवे के काम में तेजी आने की बड़ी वजह कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे के 117.7 किलोमीटर लंबे सेक्शन को मंजूरी मिलना है। एनएच-34 के तहत आने वाले इस हिस्से के लिए सरकार ने 7,145.14 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।

कानपुर-महोबा का सफर होगा कम-

कानपुर-कबरई सेक्शन के तैयार होने के बाद कानपुर से महोबा की दूरी तय करने में लगने वाला समय करीब 3.5 घंटे से घटकर 1.5 घंटे तक हो सकता है। फिलहाल उत्तर प्रदेश वाले हिस्से में काम आगे बढ़ाया जाएगा।

एमपी में भी काम ने पकड़ी रफ्तार-

मध्य प्रदेश में भी प्रोजेक्ट पर काम जारी है। भोपाल से आगे विदिशा तक काम पहुंच चुका है। वहीं सागर के बहेरिया से मोहारी के बीच करीब 42 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह तैयार हो गया है। आने वाले समय में यह पूरा कॉरिडोर यूपी और एमपी के बीच तेज और बेहतर कनेक्टिविटी का अहम माध्यम बन सकता है

यह भी पढ़े- ‘हम बंटे थे, इसलिए कटे थे…’ अयोध्या में योगी का बड़ा बयान, संभल हिंसा पर बोले- हिंदू ही निशाना था