Home » बिज़नेस » New FD Rules 2026: 1अक्टूबर से बदलेंगे एफडी के नियम, जानें 3 बड़े बदलाव

New FD Rules 2026: 1अक्टूबर से बदलेंगे एफडी के नियम, जानें 3 बड़े बदलाव

New FD Rules 2026:

New FD Rules 2026: अगर आप भी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक डिपॉजिट की ब्याज दरों से जुड़े नियमों में कुछ अहम बदलाव किए हैं। ये नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। RBI के इन बदलावों का मकसद बैंक डिपॉजिट की ब्याज दरों में पारदर्शिता और एकरूपता बढ़ाना है। हालांकि, इनमें से ज्यादातर नियम 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक के बल्क डिपॉजिट से जुड़े हैं। ऐसे में आम FD निवेशकों पर इसका सीधा असर सीमित रहेगा।

अक्टूबर से होंगे ये 3 बड़े बदलाव-
New FD Rules 2026: हर वर्किंग डे सुबह अपडेट होंगी ब्याज दरें-

नए नियमों के तहत बैंकों को अपने बल्क डिपॉजिट पर लागू ब्याज दरों की जानकारी रोजाना अपनी वेबसाइट पर अपडेट करनी होगी। बैंकों को प्रत्येक वर्किंग डे सुबह 10 बजे से 10:10 बजे के बीच नई ब्याज दरें पोर्टल पर जारी करनी होंगी। बल्क डिपॉजिट का मतलब 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की सिंगल एफडी से है।

New FD Rules 2026: एक ही तारीख पर सभी ब्रांच में समान ब्याज-

RBI ने ब्याज दरों को लेकर एकरूपता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। अगर कोई ग्राहक एक ही तारीख को समान राशि की FD कराता है, तो बैंक की अलग-अलग शाखाओं में उसे अलग ब्याज दर नहीं दी जा सकेगी। यानी उस तारीख पर समान राशि और समान अवधि के डिपॉजिट के लिए बैंक की सभी शाखाओं में लागू दर एक जैसी होनी चाहिए।

बल्क डिपॉजिट पर अलग ब्याज दर की छूट-

RBI ने बैंकों को 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक के बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दर तय करने की अनुमति भी दी है। यह छूट बैंकों को अपनी लिक्विडिटी जरूरतों और Liquidity Coverage Ratio (LCR) फ्रेमवर्क के आधार पर दी गई है।

आम FD निवेशकों पर क्या होगा असर-

इन बदलावों का बड़ा हिस्सा बल्क डिपॉजिट से जुड़ा है, इसलिए आम रिटेल FD निवेशकों पर इसका सीधा या बड़ा असर होने की संभावना नहीं है। हालांकि, नए नियमों से बैंक की FD ब्याज दरों में पारदर्शिता बढ़ेगी। ग्राहक ऑनलाइन यह आसानी से देख सकेंगे कि किसी बैंक में किस तरह के डिपॉजिट पर कितनी ब्याज दर उपलब्ध है।

निवेशकों के लिए क्या है खास-

अगर आप सामान्य राशि की FD कराने जा रहे हैं, तो आपको इन नियमों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं, बड़े डिपॉजिट वाले ग्राहकों के लिए ब्याज दरों की जानकारी और बैंक की ओर से दी जाने वाली दरों में पारदर्शिता पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगी

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, सातवीं बार डक पर गिरा विकेट