UGC NET 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सामाजिक माध्यम मंच एक्स पर यूजीसी नेट 2026 को लेकर जानकारी दी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार, यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी और परिणाम इस सप्ताह जारी किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार यूजीसी नेट 2026 में शामिल हुए थे, वे उत्तर कुंजी जारी होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं। इस परीक्षा के 84 विषयों का परिणाम जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर बार-बार जाकर जानकारी प्राप्त करते रहें।
UGC NET 2026: कैसे प्राप्त करें उत्तर कुंजी और परिणाम-
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट 2026 की उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार इन चरणों की सहायता से इसे देख सकते हैं।
1. यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद मुख्य पृष्ठ पर यूजीसी नेट अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन पर एक नया पृष्ठ खुलेगा, जिसमें उम्मीदवारों को प्रवेश संबंधी जानकारी दर्ज करनी होगी।
4. जानकारी दर्ज करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
5. उम्मीदवार अपने परिणाम को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं।
UGC NET 2026: कब हुई थी यह परीक्षा-
यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा 22 जून से 30 जून के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन 87 विषयों के लिए किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से कनिष्ठ अनुसंधान अध्येता, सहायक प्राध्यापक पद के लिए पात्रता और पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
NTA ट्विटर पोस्ट-
📢 UGC-NET June 2026 Update
The Final answer keys and results for UGC-NET (84 Subjects), CSIR-NET and ICAR AIEEA (PG) & AICE (PhD) 2026 will be published on NTA’s website, this week.
Candidates are advised to rely only on official communications from NTA. #NTA
— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 26, 2026
इन तीन विषयों की नहीं जारी होगी उत्तर कुंजी-
उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र जैसे तीन विषयों की उत्तर कुंजी जारी नहीं करेगी।
यह भी पढ़े- महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन की दिशा में हमेशा प्रयासरत रही योगी सरकार








