नेपाल बाढ़ पर मोदी सरकार एक्टिव, राहत सामग्री लेकर रवाना IAF विमान

Nepal News

Nepal News: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में भारत ने नेपाल की मदद के लिए तत्काल कदम उठाया है। भारतीय वायुसेना का विमान 10 टन HADR राहत … Read more

नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, 95 लोगों की मौत; भारत ने भेजी राहत सामग्री

Nepal Flash Floods:

Nepal Flash Floods: नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तिब्बत की ओर से भोटे कोशी नदी में अचानक पानी बढ़ने के बाद सड़कें, पुल, मकान और बिजली परियोजनाएं प्रभावित हुईं। हादसे में अब तक 95 लोगों की मौत की खबर है, जबकि बड़ी संख्या में … Read more

राहुल के ‘पितृसत्ता’ बयान पर बांसुरी का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: नई दिल्ली में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी के ‘पितृसत्ता खत्म करोड़ वाले बयान पर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस का रुख कथनी और करनी में अंतर दिखाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वराज ने कांग्रेस नेताओं की महिलाओं पर की … Read more

मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं? ट्रंप के दावे से फिर बढ़ा सस्पेंस

Mojtaba Khamenei Alive:

Mojtaba Khamenei Alive: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत और उनके सार्वजनिक रूप से सामने न आने को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्हें नहीं लगता कि मोजतबा खामेनेई की मौत हुई है। ट्रंप के मुताबिक, वह गंभीर रूप … Read more

हत्या से 2 घंटे पहले हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान ने शेयर किया था वीडियो

Ankit Balian Murder:

Ankit Balian Murder: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की बुधवार को उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उन पर करीब 20 राउंड फायरिंग की। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या से करीब दो घंटे पहले अंकित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था।

Ankit Balian Murder: मौत से 2 घंटे पहले गाया था ‘मर्डर मार दे सड़क के ऊपर’-

अंकित बालियान ने हत्या से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह ‘मर्डर मार दे सड़क के ऊपर’ गाना गाते हुए नजर आ रहे थे। इसके कुछ ही देर बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Ankit Balian Murder: जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने बरसाईं गोलियां-

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम अंकित बालियान शामली में जिम से बाहर निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच-

वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

मासूम शर्मा और राजू पंजाबी के साथ कर चुके थे काम-

अंकित बालियान हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर चुके थे। वह मशहूर सिंगर मासूम शर्मा के साथ कई प्रोजेक्ट्स में नजर आए थे। उन्होंने मासूम शर्मा के साथ ‘खपीटर’ गाना भी गाया था। इसके अलावा अंकित ने राजू पंजाबी के साथ ‘चांद चकोरी’ में भी काम किया था।

हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर-

अंकित बालियान की हत्या की खबर सामने आने के बाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन से उनके फैंस भी काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़े- भ्रष्टाचार पर MP सरकार का बड़ा एक्शन, AI से पकड़ी 600 करोड़ की गड़बड़ी

भ्रष्टाचार पर MP सरकार का बड़ा एक्शन, AI से पकड़ी 600 करोड़ की गड़बड़ी

MP Government: Major action by MP government against corruption

MP GOVERNMENT: मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर करीब 600 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का पता लगाया है। खास बात यह है कि इस मामले की पड़ताल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सिस्टम की मदद ली गई। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के मुताबिक, संदिग्ध लेनदेन … Read more

सुबह खाली पेट इन 7 चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी, बढ़ सकती है एसिडिटी और पेट की परेशानी

Empty Stomach Foods:

Empty Stomach Foods: सुबह उठने के बाद लोग अक्सर चाय, कॉफी, नींबू पानी या फलों के जूस से दिन की शुरुआत करते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति का पाचन तंत्र अलग होता है और कुछ चीजें खाली पेट लेने से संवेदनशील लोगों में एसिडिटी, हार्टबर्न या पेट की परेशानी बढ़ सकती है। इस बारे में रितिका शर्मा, सीनियर डाइटिशियन (न्यूट्रिशन कंसल्टेंट), सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने जानकारी दी।

Empty Stomach Foods: सुबह खाली पेट इन 7 चीजों से करें परहेज-

डाइटिशियन रितिका शर्मा के मुताबिक, कुछ खाद्य पदार्थ सुबह खाली पेट लेने से संवेदनशील लोगों में एसिडिटी, हार्टबर्न, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसे में इन चीजों का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए।

Empty Stomach Foods: चाय और कॉफी-

सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीना कई लोगों की आदत होती है। लेकिन जिन लोगों को पहले से एसिडिटी या हार्टबर्न की समस्या है, उन्हें खाली पेट ज्यादा चाय या कॉफी परेशानी बढ़ा सकती है। कैफीन वाले ड्रिंक्स कुछ लोगों में GERD के लक्षणों को भी बढ़ा सकते हैं। अगर चाय या कॉफी पीने के बाद बार-बार खट्टी डकार, जलन या सीने में जलन होती है, तो इसकी मात्रा कम करना या खाली पेट लेने से बचना बेहतर हो सकता है।

बहुत ज्यादा मसालेदार खान-

सुबह का नाश्ता अगर बहुत ज्यादा तीखा या मसालेदार हो, तो संवेदनशील पेट वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। खासतौर पर GERD या बार-बार हार्टबर्न की शिकायत वाले लोगों को कम मसाले वाला नाश्ता लेना चाहिए।ऐसे लोगों के लिए हल्का और संतुलित नाश्ता बेहतर विकल्प हो सकता है।

बहुत ज्यादा मीठी चीजें-

कुछ लोग सुबह चाय या कॉफी के साथ मिठाई, केक, पेस्ट्री या बिस्कुट खाना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा मीठी चीजें ब्लड ग्लूकोज को तेजी से बढ़ा सकती हैं। खासतौर पर डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों को सुबह सिर्फ मीठी चीजों पर निर्भर रहने के बजाय प्रोटीन और फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देनी चाहिए। दही, अंडा, दलिया और साबुत अनाज बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

 फलों का जूस-

Empty Stomach Foods:

फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन जूस बनाने के दौरान फाइबर की मात्रा कम हो सकती है और एक बार में ज्यादा प्राकृतिक शुगर का सेवन हो सकता है। इसलिए जूस पीने के बजाय साबुत फल खाना बेहतर विकल्प हो सकता है। साथ ही दिनभर संतुलित मात्रा में फल और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

बहुत ज्यादा खट्टे खाद्य पदार्थ-

खट्टे खाद्य पदार्थ कुछ लोगों में एसिडिटी और हार्टबर्न की समस्या बढ़ा सकते हैं। खासकर जिन लोगों को पहले से एसिड रिफ्लक्स की परेशानी रहती है, उन्हें खाली पेट ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से सावधानी बरतनी चाहिए।

तला-भुना खाना-

सुबह खाली पेट बहुत ज्यादा तला-भुना और फैटी खाना पाचन तंत्र पर भारी पड़ सकता है। इससे कुछ लोगों को पेट फूलने, भारीपन या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। नाश्ते में हल्के और संतुलित विकल्पों को शामिल करना बेहतर हो सकता है।

 खाली पेट ज्यादा प्रोसेस्ड फूड-

बिस्कुट, पैकेज्ड स्नैक्स और अन्य प्रोसेस्ड फूड में शुगर, नमक या फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है। इन्हें रोजाना खाली पेट खाने के बजाय पौष्टिक और संतुलित नाश्ते को प्राथमिकता देना बेहतर है।

हर व्यक्ति के लिए नियम एक जैसा नहीं-

सुबह खाली पेट किसी खास चीज को खाने से हर व्यक्ति को नुकसान होगा, ऐसा कोई सामान्य नियम नहीं है। किसी खाद्य पदार्थ का असर व्यक्ति की सेहत, पाचन क्षमता और पहले से मौजूद समस्याओं पर निर्भर कर सकता है। अगर किसी चीज को खाने के बाद बार-बार एसिडिटी, हार्टबर्न, पेट दर्द या दूसरी परेशानी होती है, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेना बेहतर है।

सुबह के नाश्ते को लेकर रखें ये सावधानियां-

सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत के लिए अहम माना जाता है, इसलिए इसमें हल्के और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना बेहतर रहता है। अगर किसी खास चीज को खाने के बाद लगातार एसिडिटी, पेट में जलन या पाचन संबंधी परेशानी महसूस होती है, तो उसे खाली पेट लेने से बचें। अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले अपनी सेहत और जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी है।

यह भी पढ़े- दुनिया की पहली एंटीबायोटिक पेनिसिलिन की खोज कैसे हुई? फफूंद ने बदल दिया मेडिकल इतिहास

दुनिया की पहली एंटीबायोटिक पेनिसिलिन की खोज कैसे हुई? फफूंद ने बदल दिया मेडिकल इतिहास

Penicillin Discovery:

Penicillin Discovery: बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में पेनिसिलिन की खोज को चिकित्सा इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण खोजों में गिना जाता है। खास बात यह है कि इसकी खोज किसी पहले से तय प्रयोग का नतीजा नहीं, बल्कि एक अप्रत्याशित घटना से हुई थी।

Penicillin Discovery: 1928 में हुई पेनिसिलिन की खोज-

बात 1928 की है। स्कॉटलैंड के वैज्ञानिक अलेक्जेंडर फ्लेमिंग अपनी लैब में बैक्टीरिया पर शोध कर रहे थे। इसी दौरान एक पेट्री डिश में फफूंद (फंगस) उग गई। यह फफूंद वहां गलती से पहुंची थी। फ्लेमिंग ने जब पेट्री डिश को ध्यान से देखा तो पाया कि फफूंद के आसपास मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो गए थे। इस घटना ने उनका ध्यान खींचा। उन्होंने आगे शोध किया और पाया कि इस फफूंद से निकलने वाला पदार्थ बैक्टीरिया की वृद्धि रोक सकता है। इसी पदार्थ को बाद में पेनिसिलिन नाम दिया गया।

Penicillin Discovery: पेनिसिलिन ने बदल दिया इलाज का तरीका-

पेनिसिलिन ने बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज का तरीका पूरी तरह बदल दिया। इससे कई ऐसे संक्रमणों का इलाज संभव हुआ, जो पहले गंभीर और कई बार जानलेवा साबित होते थे।हालांकि, फ्लेमिंग की खोज के बाद पेनिसिलिन को प्रभावी दवा के रूप में विकसित करने में कई वैज्ञानिकों का योगदान रहा।

द्वितीय विश्व युद्ध में बढ़ी पेनिसिलिन की मांग-

1939 में द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होने के बाद पेनिसिलिन की जरूरत तेजी से बढ़ गई। बड़ी संख्या में सैनिक गोलियों, बमों और विस्फोटों से घायल हो रहे थे। खुले घावों में बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा था। ऐसे संक्रमण से सेप्सिस और गैंग्रीन जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती थीं। इसलिए ऐसी दवा की जरूरत थी, जो बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को रोक सके।

अमेरिका में बड़े पैमाने पर उत्पादन की कोशिश-

युद्ध के दौरान ब्रिटेन के पास बड़े पैमाने पर पेनिसिलिन बनाने के लिए संसाधन सीमित थे। इसके बाद ब्रिटिश और अमेरिकी वैज्ञानिकों के बीच सहयोग बढ़ा। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बेहतर फंगस स्ट्रेन खोजने और उत्पादन की तकनीक विकसित करने पर काम किया। इससे पेनिसिलिन का बड़े पैमाने पर उत्पादन संभव हुआ और इसे अधिक लोगों के इलाज में इस्तेमाल किया जा सका।

1945 में मिला नोबेल पुरस्कार-

पेनिसिलिन के विकास में अलेक्जेंडर फ्लेमिंग के साथ हॉवर्ड फ्लोरी और अर्न्स्ट चेन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। 1945 में इन तीनों वैज्ञानिकों को पेनिसिलिन और उसके चिकित्सीय प्रभाव से जुड़े योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया। फ्लेमिंग ने पेनिसिलिन की खोज की, जब-कि फ्लोरी और चेन ने इसे शुद्ध करने, इसके प्रभाव को साबित करने और उपचार में इस्तेमाल योग्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया।

एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बनी नई चुनौती-

आज एंटीबायोटिक के गलत या जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल के कारण एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन चुकी है। इसका मतलब है कि कुछ बैक्टीरिया एंटीबायोटिक दवाओं के खिलाफ प्रतिरोधी हो जाते हैं और दवा उन पर प्रभावी नहीं रहती।

पेनिसिलिन की खोज क्यों थी ऐतिहासिक-

पेनिसिलिन की खोज ने आधुनिक चिकित्सा को नई दिशा दी। एक पेट्री डिश में दिखाई दी फफूंद ने वैज्ञानिकों को ऐसा पदार्थ खोजने का रास्ता दिखाया, जिसने बैक्टीरियल संक्रमणों के इलाज में क्रांति ला दी। हालांकि आज एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस एक बड़ी चुनौती है, लेकिन पेनिसिलिन की खोज को चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में एक ऐतिहासिक मोड़ माना जाता है।

यह भी पढ़े- Toxic स्टार यश ने बताया पत्नी राधिका संग रिश्ते का राज, बोले- वह मेरी ताकत हैं

Toxic स्टार यश ने बताया पत्नी राधिका संग रिश्ते का राज, बोले- वह मेरी ताकत हैं

Yash Radhika Relationship:

Yash Radhika Relationship: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में जहां यश के किरदार के रिश्ते को काफी टॉक्सिक अंदाज में दिखाया गया है, वहीं असल जिंदगी में उनकी पत्नी राधिका पंडित के साथ बॉन्डिंग काफी मजबूत है। यश … Read more

बारिश से नुकसान पर CM योगी का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

UP RAIN: बारिश से नुकसान, योगी का 24 घंटे का अल्टीमेटम

UP RAIN: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पैदा हुई स्थिति का संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर हालात का जायजा लेने और जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बारिश, आकाशीय बिजली … Read more