IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर 2026 को होगी। इस सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अफगानिस्तान के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वहीं, स्क्वाड में ऑलराउंडर राशिद खान (करामाती खान) और अनुभवी मोहम्मद नबी की वापसी हुई है। लेकिन शुरुआत से पहले भारतीय फैंस और मीडिया के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारत के विरुद्ध होने वाली T20I सीरीज के मीडिया अधिकार पाकिस्तान की मीडिया कंपनी को दे दिए हैं।
IND vs AFG: ACB ने इस पाकिस्तानी कंपनी को दिए मीडिया अधिकार-
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के विरुद्ध होने वाली T20I सीरीज के मीडिया अधिकार ट्रांस ग्रुप कंपनी को दिए हैं। यह एक पाकिस्तानी मीडिया कंपनी है। ट्रांस ग्रुप मीडिया कंपनी की बात करें तो यह कंपनी पाकिस्तान में होने वाली लोकप्रिय लीग पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के अधिकार संभालती है। इसके अलावा PCB के अधिकारों का नेतृत्व भी यही कंपनी करती है।
IND vs AFG: अफगानिस्तान करेगा मेजबानी-
इस श्रृंखला की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा। यह सीरीज अफगानिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अफगानिस्तान की रणनीति के अनुसार, वे घरेलू मुकाबलों के लिए विदेशी स्थानों को चुनते हैं।
भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज शेड्यूल-
13 सितंबर 2026 – पहला T20I
15 सितंबर 2026 – दूसरा T20I
17 सितंबर 2026 – तीसरा T20I
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज के तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड-
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सदिकुल्लाह अतल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्ला अहमदजई।








