Home » नई दिल्ली » CNG Price Hike: CNG महंगी होते ही ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने दी हड़ताल की चेतावनी

CNG Price Hike: CNG महंगी होते ही ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने दी हड़ताल की चेतावनी

CNG Price Hike:
Moneycontrol Hindi

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG की कीमत बढ़ने के बाद ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 9 सितंबर को हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

CNG Price Hike: CNG की कीमत में 3.89 रुपये की बढ़ोतरी-

दिल्ली और आसपास के शहरों में शनिवार से CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। कीमत बढ़ने के बाद ऑटो और टैक्सी चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। परिवहन संगठनों ने सरकार से किराये में तत्काल बढ़ोतरी करने की मांग की है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक, CNG के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा इम्पोर्टेड LNG से पूरा किया जा रहा है। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद LNG की कीमतों में तेजी आई है, जिसका असर CNG की कीमतों पर पड़ा है।

CNG Price Hike: एक हफ्ते में किराया बढ़ाने की मांग-

ऑटो रिक्शा एसोसिएशन और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन के महासचिव राजेंद्र सोनी ने दिल्ली सरकार से एक हफ्ते के भीतर ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि CNG की कीमत अचानक बढ़ने से गरीब और छोटे वाहन चालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। उनके मुताबिक, पिछले दो-तीन महीनों में CNG की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 10 से 11 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है।

किराया नहीं बढ़ा तो 9 सितंबर को हड़ताल-

राजेंद्र सोनी ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द किराया बढ़ाना चाहिए या CNG की कीमत पर सब्सिडी देनी चाहिए। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो ऑटो और टैक्सी यूनियन 9 सितंबर को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रही हैं। इससे दिल्ली में ऑटो और टैक्सी से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी जताई चिंता-

‘ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन’ ने भी CNG की कीमत बढ़ने का मुद्दा उठाया है। संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने कहा कि CNG की कीमत में अचानक हुई बढ़ोतरी का असर सिर्फ परिवहन क्षेत्र पर नहीं पड़ेगा, बल्कि आम लोगों की जेब और जरूरी सामान की कीमतों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

दिल्ली में 86.98 रुपये प्रति किलो हुई CNG-

CNG की नई कीमत लागू होने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। बढ़ती कीमतों के बीच अब ऑटो-टैक्सी यूनियनों की नजर सरकार के अगले कदम पर है।

यह भी पढ़े- नेपाल बाढ़: आंखों के सामने उजड़ गई बस्तियां, फिर भी इन लोगों ने ऐसे बचाई अपनी जिंदगी