Shardul Thakur captaincy: आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र से पहले मुंबई क्रिकेट में बड़ा बदलाव हुआ है। अनुभवी बल्लेबाज सिद्धेश लाड को शार्दुल ठाकुर की जगह मुंबई का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। शार्दुल को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत कप्तानी से हटाया गया है।
Shardul Thakur captaincy: सिद्धेश लाड को मिली मुंबई की कमान-
मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज सिद्धेश लाड आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र में मुंबई की कप्तानी करेंगे। मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के एक शीर्ष अधिकारी ने लाड की नियुक्ति की पुष्टि की है। लाड को मुंबई क्रिकेट में ‘क्राइसिस मैन’ के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कई मौकों पर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है।
Shardul Thakur captaincy: शार्दुल ठाकुर को कप्तानी से हटाया गया-
शार्दुल ठाकुर ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए अजिंक्य रहाणे की जगह मुंबई की कप्तानी संभाली थी। हालांकि, 42 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता मुंबई की टीम पिछले सीजन में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थी। अब वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए MCA ने शार्दुल को कप्तानी से हटाने का फैसला किया है। अजिंक्य रहाणे ने सीजन से पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था और बाद में शार्दुल को टीम की कमान सौंपी गई थी। रहाणे ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान भी किया है।
11 अक्टूबर से शुरू होगा रणजी सत्र-
आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। मुंबई अपने अभियान की शुरुआत चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टीम की कप्तानी अब सिद्धेश लाड के हाथों में होगी।
गोवा जाने के बाद मुंबई में की वापसी-
सिद्धेश लाड 34 साल के हैं। वह बीच में मुंबई छोड़कर गोवा चले गए थे। इसके बाद एक साल की कूलिंग ऑफ अवधि पूरी करने के बाद उन्होंने 2024-25 सत्र में मुंबई की टीम में वापसी की। पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में लाड ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आठ मैचों में 77.40 की औसत से 774 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक और एक अर्धशतक निकला था।
ऐसा रहा सिद्धेश लाड का फर्स्ट क्लास करियर-
सिद्धेश लाड ने अब तक 82 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.27 की औसत से 5,623 रन बनाए हैं। उनके नाम 15 शतक और 30 अर्धशतक दर्ज हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 170 रन है। अब मुंबई को उम्मीद होगी कि ‘क्राइसिस मैन’ के नाम से मशहूर लाड अपनी बल्लेबाजी के साथ कप्तानी में भी टीम को मजबूत प्रदर्शन दिलाएंगे।
यह भी पढ़े- छात्रों पर दर्ज FIR रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने Article 142 का किया इस्तेमाल








