IND W vs HKC W: वूमेन्स एशिया कप 2026 की शुरुआत भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ की है। पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों से हराकर भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की है। अब भारतीय महिला टीम इस जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। आइए जानते हैं कि मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा और इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे लाइव देख सकते हैं।
IND W vs HKC W: कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला-
भारत और हांगकांग के बीच एशिया कप का मुकाबला 3 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। भारतीय दर्शकों की जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच को भारतीय दर्शक Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3 और Sony Sports Ten 4 पर लाइव देख सकते हैं।
IND W vs HKC W: मोबाइल पर भी देख सकते हैं लाइव मैच-
भारतीय महिला टीम और हांगकांग महिला टीम के बीच होने वाले इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल फोन पर भी देखी जा सकती है। इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग राइट्स Sony LIV के पास हैं। दर्शक मैच से जुड़ी अपडेट, रिपोर्ट्स और स्कोरकार्ड इस ऐप पर देख सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल।
हांगकांग-चीन महिला टीम-
नताशा माइल्स (कप्तान), मारिको हिल, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), मरियम बीबी, कैरी चैन, मरीना लैम्प्लो, एलिसन सिउ, इकरा सहर, जॉयलीन कौर, शांजीन शहजाद, रुचिता वेंकटेश, चार्लोट चान, शिंग चान डोरोथिया, कौर महेकदीप, हैली वोंग।
यह भी पढ़े- शेयर बाजार आज क्यों गिरा? 5 लाख करोड़ रुपये कैसे डूबे, समझिए गिरावट के पीछे की 5 बड़ी वजहें








