Philips S7221 5G: Philips ने भारतीय बाजार में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च किया है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, 8GB तक RAM और 5700mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फिलिप्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Philips S7221 5G नाम से पेश किया है। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 20,499 रुपये रखी गई है। इसमें 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले, 64MP रियर कैमरा और 5700mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ Unisoc T765 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा सेटअप में AI सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
Philips S7221 5G: Philips S7221 5G की कीमत-
Philips S7221 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये है। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को 22,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत HSBC Taj Card से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
Philips S7221 5G: 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले-
Philips S7221 5G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में बेहतर परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी के लिए Unisoc T765 5G प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन रोजाना के काम, सोशल मीडिया और 5G कनेक्टिविटी के लिए बेहतर अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।
64MP का रियर कैमरा-
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 64MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें PDAF और LED फ्लैश का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा में AI सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर फोटो लेने में मदद मिल सकती है।
5700mAh की बड़ी बैटरी-
फोन की सबसे खास खूबियों में इसकी 5700mAh बैटरी शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह लंबे समय तक इस्तेमाल का अनुभव दे सकती है। बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
कनेक्टिविटी और कलर ऑप्शन-
कनेक्टिविटी के लिए Philips S7221 5G में Dual Nano SIM, हाइब्रिड T-Flash कार्ड स्लॉट, डुअल-बैंड we-fi, Bluetooth, GPS और A-GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन Silver, White और Black तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
यह भी पढ़े- खाली पेट इन चीजों के सेवन से बढ़ सकती है पेट में जलन, एक्सपर्ट ने दी सलाह






