Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी- “यूपी की बेटी डरेगी नहीं, आगे बढ़ेगी”

सीएम योगी- “यूपी की बेटी डरेगी नहीं, आगे बढ़ेगी”

Developed UP:

Developed UP: जिस यूपी में कभी अपराधियों का खौफ बढ़ता जा रहा था, आज इस यूपी में अपराधियों के बीच कानून का खौफ है। जी हाँ, जिस यूपी में माफिया बेखौफ घूमने की बातें करते थे, आज वही माफिया यूपी सरकार के बुलडोजर एक्शन के खौफ में जी रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं और बेटियों के लिए भी इस मिशन के तहत योगी सरकार महिला और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना चाहती है। हालांकि, इस अभियान की शुरुआत अक्टूबर 2020 में की गई थी, लेकिन अब विकसित यूपी की ओर बढ़ रहा है।

Developed UP: यूपी सरकार का मिशन बुलडोजर-

योगी आदित्यनाथ सरकार के सत्ता में आने के बाद साल 2017 से प्रदेश में अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दौर शुरू हुआ। इसी कार्रवाई में बुलडोजर प्रशासन की एक प्रमुख पहचान बन गया। सरकार का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के साथ अपराध और माफिया पर प्रभावी लगाम लगाना है। समय के साथ यूपी की यह बुलडोजर कार्रवाई सरकार की सख्त कानून-व्यवस्था की नीति का प्रतीक बन गई।

Developed UP: यूपी में एयर कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार-

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में विमानन ढाँचे और बेहतर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। सरकार के मुताबिक, यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहाँ 5 अंतरराष्ट्रीय और कुल 21 एयरपोर्ट्स का नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। इसका सीधा फायदा प्रदेश के लोगों के साथ-साथ पर्यटन, कारोबार और निवेश को भी मिलने की उम्मीद है।लखनऊ और वाराणसी के बाद कुशीनगर, अयोध्या और जेवर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट विकसित किए गए हैं। इनमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर को प्रदेश के सबसे बड़े एविएशन प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। इसके अलावा गोरखपुर, आगरा, कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद और श्रावस्ती जैसे शहरों में भी एयरपोर्ट सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा है।

एयरपोर्ट के साथ सड़क कनेक्टिविटी पर जोर-

सरकार का फोकस सिर्फ नए एयरपोर्ट बनाने तक सीमित नहीं है। इन एयरपोर्ट्स को एक्सप्रेसवे, हाईवे और दूसरे परिवहन माध्यमों से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे और दूसरे प्रमुख सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुँचने में आसानी हो। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सेवाओं के जरिए जेवर समेत प्रमुख एयरपोर्ट्स को आसपास के बड़े शहरों से जोड़ने की तैयारी है। नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा और मेरठ जैसे शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से यात्रियों की आवाजाही आसान होगी। सरकार का मानना है कि मजबूत एयर कनेक्टिविटी से यूपी में पर्यटन, रोजगार और औद्योगिक निवेश को भी नई गति मिलेगी

यह भी पढ़े- चुनाव से पहले क्यों बढ़ता है दलबदलुओं का महत्व? क्या नेता के साथ वोट बैंक भी बदलता है