CSK New Captain: आईपीएल की पाँच बार विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने अच्छे प्रदर्शन और फाइनल में प्रवेश करने के लिए जानी जाती है। हर टीम आईपीएल सीजन की शुरुआत में यही सोचती है कि अगर वे फाइनल में पहुँचते हैं तो उनका सामना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा, लेकिन आईपीएल की दिग्गज टीम पिछले तीन सीजनों से क्वालीफाई भी नहीं कर पा रही है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने यह प्रस्ताव रखा है कि सीएसके में कई अहम बदलाव की जरूरत है। इसके अलावा सीएसके को कप्तान बदलने के ऊपर भारत के पूर्व कप्तान सदगोपन रमेश ने अपना प्रस्ताव साझा किया है। उनका कहना है कि ऋतुराज गायकवाड़ के खराब प्रदर्शन के कारण सीएसके की टीम को नए कप्तान की सख्त जरूरत है।
CSK New Captain: सदगोपन रमेश- “संजू सैमसन को मिलनी चाहिए कप्तानी”-
भारत के पूर्व कप्तान सदगोपन रमेश ने सीएसके के प्रदर्शन को देखकर यह प्रस्ताव रखा है कि चेन्नई सुपर किंग्स को युवा कप्तान की जरूरत है। उनका मानना है कि हाल ही में सीएसके टीम में शामिल हुए संजू सैमसन को टीम की कप्तानी की कमान सौंप देनी चाहिए। सदगोपन रमेश कहते हैं, “संजू को कप्तान बनाना एक सही निर्णय होगा। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हीं की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने 2022 में फाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि वह अपनी कप्तानी से टीम को ट्रॉफी नहीं दिला पाए, पर एक ट्रॉफी से उनकी काबिलियत को मापा नहीं जा सकता। यह सिर्फ मेरा प्रस्ताव है कि उन्हें कप्तान बनना चाहिए, लेकिन इस प्रस्ताव में टीम मैनेजमेंट का भी समर्थन होना चाहिए।”
CSK New Captain: चेन्नई कर सकती है आगामी सीजन से ऋतुराज को ड्रॉप-
चेन्नई सुपर किंग्स का टीम मैनेजमेंट आगामी आईपीएल 2027 से ऋतुराज गायकवाड़ को ड्रॉप कर सकता है। ऋतुराज गायकवाड़ के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह फैसला भी सही है। हाल के सीजन पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि आईपीएल 2026 के 14 लीग मैचों में से ऋतुराज की कप्तानी में सीएसके मात्र 6 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई थी और 8 मैचों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन चेन्नई का जीत प्रतिशत 42.67 रहा और हार प्रतिशत 57.14 रहा। इतना ही नहीं, बल्लेबाज के तौर पर भी ऋतुराज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। 28.08 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए पिछले सीजन में वे मात्र 337 रन ही बना सके। वहीं, पावरप्ले में भी सबसे कम स्ट्राइक रेट ऋतुराज गायकवाड़ का ही था।
सदगोपन रमेश की ऑल टाइम CSK प्लेइंग इलेवन-
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), माइकल हसी, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, दीपक चाहर, लसिथ मलिंगा, शार्दुल ठाकुर।
यह भी पढ़े- गोवा में BJP सरकार को धर्मांतरण-रोधी बिल क्यों रोकना पड़ा? 5 सवालों में समझिए पूरा मामला








