Google Android Update: Google ने सितंबर का नया Android अपडेट जारी कर दिया है। इस बार कंपनी ने मैसेजिंग, AI और Accessibility से जुड़े कई नए फीचर्स पेश किए हैं। Google ने Gemini के साथ-साथ Messages और Find Hub में भी कई बदलाव किए हैं। इनमें एक ऐसा फीचर शामिल है, जिसकी मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन वाले सामान की लोकेशन भी सेव की जा सकेगी। इसके अलावा Motion Assist चलती कार या बस में फोन इस्तेमाल करते समय होने वाली मोशन सिकनेस को कम करने में मदद करेगा। वहीं Google Messages में चैट थीम और Google Keep की चेकलिस्ट शेयर करने जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। हालांकि, कुछ फीचर्स का रोलआउट अभी बाकी है।
Google Android Update: Find Hub में अब याद रहेगी जरूरी सामान की जगह-
अब Android के Find Hub में ऐसे सामान की लोकेशन भी सेव की जा सकेगी, जिनमें इंटरनेट कनेक्शन नहीं है। उदाहरण के लिए अगर आपको पासपोर्ट या कोई जरूरी दस्तावेज रखने की जगह याद नहीं रहती, तो उसकी लोकेशन Find Hub में सेव कर सकते हैं।सामान को आसानी से पहचानने के लिए उसकी फोटो भी सेव करने का विकल्प मिलेगा। बाद में Find Hub खोलकर देखा जा सकेगा कि सामान को आखिरी बार कहां रखा गया था।
Google Android Update: Motion Assist से सफर में कम होगी चक्कर आने की समस्या-
चलती कार या बस में फोन देखने पर कई लोगों को चक्कर आने या जी मिचलाने की समस्या होती है। Google का Motion Assist फीचर इसी परेशानी को कम करने के लिए बनाया गया है। यह फीचर स्क्रीन पर छोटे-छोटे बबल्स दिखाता है, जो गाड़ी और शरीर की मूवमेंट के हिसाब से स्क्रीन पर चलते हैं। इसका उद्देश्य आंखों और शरीर को मिलने वाले मूवमेंट सिग्नल्स के बीच के अंतर को कम करना है। यह सुविधा Android 17 के लिए है और इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।
Guided Vision में Gemini बताएगा कैमरे के सामने क्या है-
Google ने कम दिखाई देने वाले यूजर्स के लिए Guided Vision फीचर भी पेश किया है। Gemini Live की मदद से कैमरे को किसी ऑब्जेक्ट की तरफ करने पर Gemini आवाज के जरिए बता सकता है कि कैमरे के सामने क्या मौजूद है। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए Settings में जाकर Accessibility Shortcuts में Guided Vision का शॉर्टकट सेट किया जा सकता है।
Google Messages में अब सीधे शेयर करें Keep की चेकलिस्ट-
अब Google Messages में बातचीत के दौरान Google Keep के नोट्स और चेकलिस्ट भी सीधे शेयर किए जा सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर ग्रुप चैट में काफी काम आ सकता है। ग्रुप में मौजूद दूसरे लोग भी शेयर की गई चेकलिस्ट में बदलाव कर सकेंगे। इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी चैट को खोलें, (+) बटन पर टैप करें और Google Keep के ‘येलो’ बल्ब आइकन को चुनें।
Google Messages में चैट को दें अपनी पसंद की थीम-
Google Messages में अब यूजर्स को अलग-अलग चैट के लिए अलग थीम लगाने का विकल्प मिलेगा। इसमें चैट का कलर, वॉलपेपर और अपनी पसंद की फोटो लगाने की सुविधा शामिल है। खास बात यह है कि चुनी गई थीम या फोटो सिर्फ आपको दिखाई देगी। सामने वाले व्यक्ति की चैट में इसका बदलाव नहीं होगा। यह सेटिंग पूरे Messages ऐप पर लागू होने के बजाय सिर्फ उस खास चैट तक सीमित रहेगी। चैट थीम लगाने के लिए कोई भी चैट खोलें और ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें। इसके बाद Chat Theme में जाकर अपनी पसंद का कलर, वॉलपेपर या फोटो चुन सकते हैं।
Android यूजर्स के लिए कितना खास है यह अपडेट-
Google का यह नया अपडेट AI, Accessibility और रोजमर्रा के इस्तेमाल से जुड़े कई उपयोगी फीचर्स लेकर आया है। Find Hub का नया फीचर जरूरी सामान की जगह याद रखने में मदद करेगा, जबकि Motion Assist सफर के दौरान फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। हालांकि, सभी फीचर्स का रोलआउट हर डिवाइस पर एक साथ नहीं हुआ है। ऐसे में कुछ यूजर्स को इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोले सुधांशु त्रिवेदी- कानून के मुताबिक हो रही कार्रवाई








