Home » मध्य प्रदेश » भोपाल में कलियासोत डैम के 2 गेट खुले, श्योपुर में गुप्तेश्वर मंदिर डूबा; कई नदियां उफान पर

भोपाल में कलियासोत डैम के 2 गेट खुले, श्योपुर में गुप्तेश्वर मंदिर डूबा; कई नदियां उफान पर

MP Heavy Rain:

MP Heavy Rain: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में नदी और बांध उफान पर हैं। भोपाल में कलियासोत डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। वहीं श्योपुर में अमराल और कूनो नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुप्तेश्वर मंदिर पानी में डूब गया है, जबकि विजयपुर की सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

MP Heavy Rain: श्योपुर में नदियां उफान पर, बस्तियों में घुसा पानी-

श्योपुर में अमराल नदी रौद्र रूप में बह रही है। अमराल और कूनो नदी का जलस्तर डेंजर लेवल के करीब पहुंच गया है। कूनो नदी का पानी रेशम कॉलोनी की बस्ती में घुस गया है। वहीं क्वारी नदी भी खतरे के निशान तक पहुंच गई है। कदवाल नदी का पानी किला गेट तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। विजयपुर क्षेत्र में भी कई जगह पानी भरने की सूचना है।

MP Heavy Rain: आवदा डैम के 4 गेट खोले गए-

आवदा डैम पूरी तरह भर चुका है और ओवरफ्लो हो रहा है। जलस्तर बढ़ने के बाद डैम के चार गेट खोल दिए गए हैं। वहीं हरसी डैम भी वेस्ट वियर से करीब डेढ़ फीट ऊपर बह रहा है।

बान सुजारा बांध के 8 गेट खुले-

टीकमगढ़ के बान सुजारा बांध से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के आठ गेट खोलकर धसान नदी में करीब 668 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। शिवपुरी में मड़ीखेड़ा डैम करीब 90.49% भर चुका है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डैम के चार गेट खोल दिए गए हैं।

सात जिलों में स्कूल बंद-

भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए शनिवार को श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मुरैना, रायसेन, भिंड और ग्वालियर में स्कूल बंद रखे गए हैं। अलग-अलग जिलों में नर्सरी से 8वीं या नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। कई जिलों में आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रखे गए हैं।

19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट-

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

CM मोहन यादव ने की बाढ़ की स्थिति की समीक्षा-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य आपदा प्रबंधन कक्ष में प्रदेश में बारिश और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि NDRF और SDRF की टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, बीते एक महीने में आपदा प्रबंधन टीमों की मदद से 2,783 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। प्रशासन लगातार प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए है

यह भी पढ़े- सांसद निधि का आधा पैसा खर्च न होने पर भड़कीं कंगना रनौत, अधिकारियों को लगाई फटकार