Prabhsimran Singh: भारत के जाने-माने और उभरते हुए स्टार बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल के बाद अब नई टी20 लीग पंजाब टी20 लीग में तहलका मचा दिया है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में जालंधर वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए प्रभसिमरन सिंह ने मात्र चार मैचों में अनगिनत रिकॉर्ड बना दिए हैं। खेले गए चार मुकाबलों में प्रभसिमरन सिंह ने दो मुकाबलों में अर्धशतक लगाया है और दो मुकाबलों में ताबड़तोड़ शतक लगाया है। हालांकि, चौथे मैच में भी वे अपना तीसरा शतक लगाने से चूक गए। चौथे मैच में लुधियाना लायंस के खिलाफ 90 रनों की पारी खेलकर प्रभसिमरन आउट हो गए।
Prabhsimran Singh: प्रभसिमरन ने चार मैचों में मारे 25 छक्के और 39 चौके-
जानकारी के अनुसार, इस प्रदर्शन से प्रभसिमरन सिंह के टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के रास्ते खुल गए हैं। इन चार मैचों में उन्होंने 401 रन बनाए हैं। वहीं, बाउंड्री की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से 39 चौके और 25 करारे छक्के निकले।
Prabhsimran Singh: क्या अफगानिस्तान सीरीज में प्रभसिमरन को मिलेगा मौका-
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने वाली है। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है। बीते कुछ दिनों में भारतीय टीम में कई बदलाव हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रभसिमरन सिंह को इतने शानदार प्रदर्शन के बाद भी टीम में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन इससे उनके प्रदर्शन को नहीं मापा जा सकता। कई दिग्गजों का यह मानना है कि प्रभसिमरन सिंह अगर इसी तरह प्रदर्शन करते रहे तो वह जल्द ही भारतीय जर्सी में भी खेलते हुए दिखाई देंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
जालंधर वॉरियर्स प्लेइंग इलेवन-
प्रभसिमरन सिंह (कप्तान और विकेटकीपर), विश्वनाथ सिंह, हरजस सिंह टंडन, गौरव मारकन, आर्यन यादव, उमेश गिल, मयंक गुप्ता, सुखदीप बाजवा, अभिनव राकेश शर्मा, इमैनजोत सिंह चहल और गुरविंदर सिंह भुल्लर।
लुधियाना लायंस प्लेइंग इलेवन-
कार्तिक शर्मा, अभिजीत गर्ग, तरणवीर सिंह रंधावा, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, साहिल भास्कर, जसिंदर सिंह, कार्तिक चड्ढा, माधव पथानिया, अर्शदीप सिंह (कप्तान) और लवकीरत सिंह।
यह भी पढ़े- भाजपा और संघ चाहें या न चाहें, चुनाव में उठेगा मथुरा का मुद्दा; जानिए क्यों और कैसे ?








