Nandkishor Gurjar death threat: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Nandkishor Gurjar death threat: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, विधायक को धमकी देने का आरोप-
परमहंस विहार कॉलोनी निवासी लिखित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लोनी निवासी हाजी सलमान नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। आरोप है कि वीडियो में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। वीडियो में विधायक पर कुछ आरोप भी लगाए गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है।
Nandkishor Gurjar death threat: भड़काऊ भाषा के इस्तेमाल का आरोप-
पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में कथित तौर पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। प्रभारी एसीपी अंकुर विहार राम किशन ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
राशीद अली गेट पर हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान-
वहीं, लोनी थाना क्षेत्र के राशीद अली गेट इलाके में सड़क से कार हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में हिंदू संगठन के पदाधिकारी की ओर से आरोपी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद आरोपी पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर लोनी विधायक और हिंदू संगठन के पदाधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया।
पुलिस ने माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की बात कही-
घटना के बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर राशीद अली गेट के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की है। मामले को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। अधिकारियों ने लोनी का माहौल खराब करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
यह भी पढ़े- झारखंड में CBI जांच पर उठे सवाल, कई मामलों में अब भी अधूरी कहानी








