LPG Cylinder Booking Rule: ग्रामीण इलाकों में रहने वाले घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब ग्रामीण उपभोक्ताओं को दूसरा गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए 45 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे LPG रीफिल की बुकिंग का अंतराल घटाकर 25 दिन कर दिया है। इसके साथ ही अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग का नियम एक समान हो गया है।
LPG Cylinder Booking Rule: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दी जानकारी-
पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में तनाव और संघर्ष के कारण देश में LPG की सप्लाई पर दबाव बढ़ गया था। सीमित आपूर्ति को देखते हुए उस समय शहरों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों का बुकिंग अंतराल तय किया गया था।
LPG Cylinder Booking Rule: LPG सप्लाई में सुधार के बाद हटाई गई पाबंदी-
सरकार के मुताबिक अब देश में LPG की आपूर्ति की स्थिति पहले की तुलना में सामान्य और बेहतर हो गई है। इसके साथ ही सिलेंडरों का पुराना बैकलॉग भी काफी हद तक कम हो चुका है। इसी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लागू 45 दिनों की पाबंदी को हटाने का फैसला लिया गया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ता पहला सिलेंडर मिलने के 25 दिन बाद दूसरा LPG रीफिल बुक करा सकेंगे।
तेल कंपनियों को तत्काल लागू करने के निर्देश-
केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को जारी आधिकारिक पत्र भी साझा किया है। मंत्रालय ने तेल कंपनियों को नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। सरकार के इस फैसले से खासकर ग्रामीण परिवारों और बड़े परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जहां एक LPG सिलेंडर कई बार पूरे महीने तक नहीं चल पाता। अब ऐसे उपभोक्ता जरूरत के मुताबिक 25 दिन पूरे होने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करा सकेंगे।
यह भी पढ़े- UP 2027 में CM का चेहरा कौन? योगी से लेकर मोदी-शाह तक 7 नाम, पंकज चौधरी के बयान ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस!








