Home » तमिलनाडु » CM विजय की ‘मामा वाली योजना’ को झटका! 15 सितंबर को नहीं बंटेगी सोने की अंगूठी, जानिए क्यों टली योजना…

CM विजय की ‘मामा वाली योजना’ को झटका! 15 सितंबर को नहीं बंटेगी सोने की अंगूठी, जानिए क्यों टली योजना…

Vijay Thalapathy News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की चर्चित ‘थाइमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ यानी ‘मामा की ओर से सोने की अंगूठी’ योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देने वाली इस योजना की शुरुआत 15 सितंबर को होनी थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या मुख्यमंत्री विजय अपने वादे से पीछे हट गए हैं? हालांकि, तमिलनाडु सरकार ने साफ किया है कि योजना को रद्द नहीं किया गया है और इसकी शर्तों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सिर्फ लॉन्च की तारीख आगे बढ़ाई गई है।

आखिर 15 सितंबर को क्यों नहीं शुरू होगी योजना?

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. जी. अरुणराज के मुताबिक मुख्यमंत्री विजय 15 सितंबर के आसपास विदेश दौरे पर रहेंगे। यह दौरा निवेश से जुड़ा बताया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति के कारण योजना का औपचारिक शुभारंभ टाल दिया गया है। सरकार ने अभी योजना की नई लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।

Vijay Thalapathy News: क्या नवजातों को फिर भी मिलेगी सोने की अंगूठी?

सरकार के मुताबिक योजना में तारीख के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके तहत 22 जून 2026 यानी मुख्यमंत्री विजय के जन्मदिन से राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी नवजात बच्चों को एक ग्राम वजन की हॉलमार्क सोने की अंगूठी देने का प्रावधान है। यानी 15 सितंबर को योजना शुरू नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि पात्र बच्चों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। सरकार के अनुसार योजना को बाद की तारीख में शुरू किया जाएगा।

क्यों लाई गई है यह योजना?

सरकार का उद्देश्य केवल नवजातों को सोना देना नहीं, बल्कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा देना और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाना भी बताया गया है। योजना के जरिए सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी कराने वाले परिवारों को प्रोत्साहित करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा राजनीतिक तौर पर इसे मुख्यमंत्री विजय की ‘मामा’ वाली छवि से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Vijay Thalapathy News: विजय के सामने पहले से कई राजनीतिक चुनौतियां

अभिनेता से नेता और फिर मुख्यमंत्री बने विजय इन दिनों तमिलनाडु की राजनीति में विपक्ष के निशाने पर भी हैं। उनकी पार्टी ने डीएमके के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है और उसके शीर्ष नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर, विजय को प्रधानमंत्री पद के संभावित चेहरे के तौर पर पेश किए जाने की चर्चाओं ने भी राज्य की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दिया है।

Vijay Thalapathy News
                                                                                                  Vijay Thalapathy News
तो क्या विजय वादे से पलटे?

फिलहाल ऐसा कहना सही नहीं होगा। योजना की शुरुआत जरूर टली है, लेकिन सरकार ने इसे रद्द करने या इसके नियम बदलने से इनकार किया है। अब नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के बाद सरकार इसकी नई तारीख कब घोषित करती है और नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी बांटने की योजना जमीन पर कब शुरू होती है।

ये भी पढ़े…पुतिन लाएंगे Su-57 का ‘ऑफर’, भारत को क्या मिलेगा? 75 फाइटर जेट से बदल सकती है वायुसेना की ताकत, समझिए पूरा गेम