एजबेस्टन में इंग्लैंड के पेस अटैक का कहर, पाकिस्तान 133 रन पर ढेर

ENG vs PAK:

ENG vs PAK: इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। जोश टंग ने चार, जबकि ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट लेकर पूरी टीम को 133 रन पर समेट दिया।

ENG vs PAK: पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरी-

तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान की पहली पारी बेहद खराब रही। एजबेस्टन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। टीम ने सिर्फ 48 रन के स्कोर तक अपने पांच विकेट खो दिए थे।

ENG vs PAK: टंग और आर्चर ने बरपाया कहर-

जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने भी तीन-तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। रॉबिन्सन ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए और बेहद किफायती गेंदबाजी की।

बाबर आजम समेत टॉप ऑर्डर फेल-

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 7 रन बनाकर टंग की गेंद पर बोल्ड हो गए। शान मसूद और अजान अवैस भी जल्दी पवेलियन लौट गए। लंच तक पाकिस्तान ने 100 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे।

सऊद शकील ने अकेले संभाला। मोर्चा-

शुरुआती झटकों के बाद सऊद शकील ने पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 47 गेंदों में 43 रन बनाए और पाकिस्तान को 100 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, टंग ने उनकी पारी का भी अंत कर दिया।

आखिरी विकेटों ने जोड़े 26 रन-

पाकिस्तान की आखिरी जोड़ी मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली ने 26 रन जोड़कर टीम को 133 रन तक पहुंचाया। यह इस पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही। अब्बास के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी समाप्त हो गई

यह भी पढ़े- मैरिटल रेप पर सुप्रीम कोर्ट में अक्टूबर में सुनवाई, कानून के दो पहलुओं पर होगा विचार

उज्जैन में खड़े हनुमान जी की प्रतिमा पर विवाद, जांच के बाद होगा फैसला

Ujjain News

Ujjain News: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और सड़क विकास कार्यों के बीच प्रसिद्ध श्री खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा के संभावित विस्थापन को लेकर विवाद सामने आया है। मामले में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैज्ञानिक जांच और सभी संबंधित पक्षों की सहमति के प्रतिमा को हटाने या स्थानांतरित करने का कोई … Read more

मैरिटल रेप पर सुप्रीम कोर्ट में अक्टूबर में सुनवाई, कानून के दो पहलुओं पर होगा विचार

Marital Rape Case

Marital Rape Case: सुप्रीम कोर्ट ने मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग से जुड़ी याचिकाओं पर अक्टूबर में सुनवाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि विवाह का मतलब किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वायत्तता और स्वतंत्रता का अंत नहीं है। अदालत मौजूदा रेप कानून के दो महत्वपूर्ण पहलुओं पर नए सिरे … Read more

जॉर्डन हरमन ने डेब्यू पर मचाया तहलका, 150 रन बनाकर रचा इतिहास

Jordan Hermann 150 runs:

Jordan Hermann 150 runs: साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने वनडे डेब्यू पर ही धमाकेदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। नामीबिया के खिलाफ विंडहोक में खेले गए मुकाबले में हरमन ने 126 गेंदों पर 150 रन बनाए। उनकी इस पारी में 17 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

Jordan Hermann 150 runs: वनडे डेब्यू पर जड़ा शानदार शतक-

जॉर्डन हरमन का यह पहला वनडे मुकाबला था और उन्होंने इसे यादगार बना दिया। सलामी बल्लेबाज ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 150 रन बनाकर वनडे डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हरमन से पहले साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके ने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू पर 150 रन बनाए थे। अब हरमन ने भी 150 रन की पारी खेलकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Jordan Hermann 150 runs: वनडे डेब्यू पर सबसे बड़ी बारीकियां

मैथ्यू ब्रीट्जके – 150 बनाम न्यूजीलैंड, 2025
जॉर्डन हरमन – 150 बनाम नामीबिया, 2026
डेसमंड हेन्स – 148 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1978
रहमानुल्लाह गुरबाज – 127 बनाम आयरलैंड, 2021
कॉलिन इंग्राम – 124 बनाम जिम्बाब्वे, 2010

टोनी डी जोर्जी के साथ की शानदार साझेदारी-

जॉर्डन हरमन ने कॉनर एस्टरहुइजेन के 10 रन पर आउट होने के बाद टोनी डी जोर्जी के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 190 रनों की शानदार साझेदारी हुई। डी जोर्जी ने 84 गेंदों पर 72 रन बनाए। वहीं हरमन की 150 रनों की तूफानी पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 348 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया

यह भी पढ़े- इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व निर्माण में बचपन और परिवार की क्या भूमिका रही

इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व निर्माण में बचपन और परिवार की क्या भूमिका रही

Indira Gandhi

Indira Gandhi: इंदिरा गांधी का जन्म ऐसे दौर में हुआ था, जब दुनिया प्रथम विश्व युद्ध की विभीषिका से गुजर रही थी और भारत ब्रिटिश शासन से आजादी की लड़ाई लड़ रहा था। 19 नवंबर 1917 को जन्मी इंदिरा ने बचपन से ही अपने घर में राष्ट्रीय आंदोलन का माहौल देखा। पिता जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता … Read more

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, रेलवे के 7 नए प्रोजेक्ट मंजूर

Modi Cabinet railway projects:

Modi Cabinet railway projects: केंद्र सरकार देश में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर बनाने पर लगातार जोर दे रही है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेलवे से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

Modi Cabinet railway projects: 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर होंगे मजबूत-

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि देश में करीब 11,000 किलोमीटर का हाई-डेंसिटी रेलवे नेटवर्क है। इसमें 7 प्रमुख कॉरिडोर ऐसे हैं, जिन पर भारतीय रेलवे का करीब 40 फीसदी ट्रैफिक निर्भर करता है। भविष्य में बढ़ने वाले यातायात के दबाव को देखते हुए इन सातों कॉरिडोर को चार-लेन यानी क्वाड्रुपल ट्रैक में बदलने की योजना है।

Modi Cabinet railway projects: इन 7 रूट पर होगा काम-

मंजूर किए गए प्रमुख कॉरिडोर में दिल्ली-मुंबई, मुंबई-चेन्नई, चेन्नई-कोलकाता और कोलकाता-दिल्ली शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली-चेन्नई, मुंबई-कोलकाता और दिल्ली-गुवाहाटी के डायगोनल रूट भी इस योजना का हिस्सा हैं। पूरे नेटवर्क में करीब 2,000 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। वहीं 5,000 किलोमीटर पर काम जारी है या इसकी मंजूरी मिल चुकी है। बाकी करीब 4,000 किलोमीटर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

10,783 करोड़ रुपये के 3 प्रोजेक्ट मंजूर-

कैबिनेट ने 10,783 करोड़ रुपये की लागत वाले 3 मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी है। कुल 656 किलोमीटर लंबे इन प्रोजेक्ट्स को 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ये परियोजनाएं 5 राज्यों के 14 जिलों को कवर करेंगी। इनमें मुंबई-हावड़ा रूट पर खड़गपुर से झारसुगुड़ा के बीच 6,528 करोड़ रुपये की लागत से 367 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निर्माण शामिल है। इसके अलावा अरकुनम से रेनिगुन्टा के बीच 1,936 करोड़ रुपये की लागत से 77 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी लाइन बनाई जाएगी।

बिलासपुर-कटनी रूट भी होगा चार-लेन-

इसके अलावा बिलासपुर-कटनी रूट को भी चार-लेन करने की मंजूरी दी गई है। नई रेल लाइनों के निर्माण से ट्रेनों की आवाजाही में सुधार होने और नेटवर्क पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

4,790 गांवों को मिलेगा फायदा-

नई रेल लाइनों के बनने से करीब 4,790 गांवों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं लगभग 56 लाख अतिरिक्त यात्रियों को सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मालगाड़ियों की आवाजाही भी तेज होगी। इससे हर साल करीब 27 मीट्रिक टन अतिरिक्त कार्गो के परिवहन की क्षमता बढ़ेगी

यह भी पढ़े- पाकिस्तान सेना पर BLA का बड़ा वार, 52 जवानों के मारे जाने का दावा

पाकिस्तान सेना पर BLA का बड़ा वार, 52 जवानों के मारे जाने का दावा

BLA

BLA: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के बीच जारी संघर्ष एक बार फिर तेज होता दिखाई दे रहा है। BLA ने दावा किया है कि उसने 1 से 7 सितंबर के बीच बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों के खिलाफ 28 अभियान चलाए। संगठन के प्रवक्ता जियांद … Read more

सात खिलाड़ियों के बदलाव के बाद भी तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान का वही हाल

ENG vs PAK:

ENG vs PAK: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम का वही हाल है, जो पहले दो टेस्ट मैचों में था। बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हेड कोच को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी हटा दिया था। इसके बाद सात युवा खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हुई, जिसमें से पांच ने तो टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू भी नहीं किया था। लेकिन इतने बदलाव के बाद भी पाकिस्तान टीम का तीसरे टेस्ट मैच में भी वही हाल है। तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन में पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके अलावा कप्तान बाबर को आउट होते देख दर्शकों की हंसी छूट गई।

ENG vs PAK: बाबर के आउट होने पर दर्शकों की छूटी हंसी-

पाकिस्तान के स्कोरकार्ड को देखकर ऐसा लगता है कि हम कोई मोबाइल नंबर डायल कर रहे हैं। 0, 9, 3, 5, 7 यहां हैं पाकिस्तान टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों के स्कोर। सैम अयूब (0), अज़ान अवैस (9), अब्दुल्ला शफीक (3), शान मसूद (5), बाबर आज़म (7) । बाबर आज़म के आउट होने के बाद कई दर्शक उनके आउट होने के दृश्य को देखकर हंसी से पागल हो गए।

ENG vs PAK:  बाबर के बोल्ड होने का वीडियो हुआ वायरल-

इंग्लैंड कर पाएगा पाकिस्तान को सीरीज में व्हाइटवॉश-

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट श्रृंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट खेला जा रहा है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज की थी। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 47 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे टेस्ट की बात करें तो दूसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों के बड़े अंतर से हराया था। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या इंग्लैंड पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में मात लेकर पाकिस्तान को सीरीज में 3-0 से व्हाइटवॉश कर पाएगा या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: अज़ान अवैस, सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), सऊद शकील, गाजी गोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद इमरान रंधावा, रजाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली।

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

यह भी पढ़े- कौन हैं विक्रम बत्रा? उनकी जयंती पर समझिए कि उन्हें कारगिल का हीरो क्यों कहा जाता है

कौन हैं विक्रम बत्रा? उनकी जयंती पर समझिए कि उन्हें कारगिल का हीरो क्यों कहा जाता है

Vikram Batra

Vikram Batra: कारगिल युद्ध का जिक्र होते ही भारतीय सेना के कई वीर जवानों की कहानियां सामने आती हैं। इनमें एक नाम कैप्टन विक्रम बत्रा का है, जिनके साहस और नेतृत्व ने उन्हें देश के सबसे चर्चित युद्ध नायकों में शामिल कर दिया। दुश्मन के खिलाफ मोर्चे पर उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान के कारण … Read more

बच्चियों के आत्मसम्मान को लेकर योगी सरकार गंभीर, अब शिक्षकों को दी जाएगी खास ट्रेनिंग

योगी सरकार

UP News: यूपी सरकार बालिकाओं की शिक्षा को उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा, गरिमा और नेतृत्व क्षमता से जोड़ते हुए विद्यालयी वातावरण को अधिक संवेदनशील बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में बच्चों के आत्मसम्मान को प्रभावित करने वाले संवेदनशील मुद्दों पर शिक्षकों की समझ विकसित की जा रही है। शिक्षक मार्गदर्शिका की समझ … Read more