Home » अंतर्राष्ट्रीय » ब्रिक्स समिट से पहले PM मोदी और पुतिन की अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

ब्रिक्स समिट से पहले PM मोदी और पुतिन की अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi Putin Meeting:

PM Modi Putin Meeting: राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शुक्रवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के औपचारिक आगाज से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। करीब 45 मिनट चली इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

PM Modi Putin Meeting: द्विपक्षीय व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस-

बैठक के दौरान भारत-रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी बातचीत होने की उम्मीद है।

PM Modi Putin Meeting: स्थानीय मुद्राओं में भुगतान पर भी चर्चा-

भारत और रूस के बीच व्यापार को आसान बनाने के लिए स्थानीय मुद्राओं में भुगतान का मुद्दा भी बैठक के प्रमुख विषयों में शामिल रहा। दोनों देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलती आर्थिक परिस्थितियों के बीच व्यापारिक सहयोग को बढ़ाने के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

रक्षा साझेदारी भी एजेंडे में-

रणनीतिक रक्षा साझेदारी भारत और रूस के संबंधों का एक अहम हिस्सा है। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई। बदलते भू-राजनीतिक माहौल में दोनों देशों के लिए रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यूक्रेन संकट और क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी मंथन-

बैठक के दौरान यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान और क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत लगातार बातचीत और कूटनीति के जरिए शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता रहा है।

ब्रिक्स समिट से पहले मुलाकात अहम-

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की यह बैठक 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के औपचारिक आगाज से पहले हुई। ऐसे समय में दोनों नेताओं की मुलाकात को भारत-रूस के रणनीतिक संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है

यह भी पढ़े- ‘नॉनवेज पर खत्म हो विवाद…’, कालीघाट मंदिर में मछली खाते दिखे सुवेंदु अधिकारी, BJP ने दिया बड़ा बयान