Home » राजनीति » सीएम योगी के निकाली विपक्ष के हर हमले की काट, क्या है 2027 की रणनीति?

सीएम योगी के निकाली विपक्ष के हर हमले की काट, क्या है 2027 की रणनीति?

Politics: सीएम योगी के निकाली विपक्ष के हर हमले की काट, क्या है 2027 की रणनीति?
Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर मामले में त्वरित कार्रवाई करने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं।मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए एंटी-रोमियो स्क्वाड (Anti-Romeo Squad) गठित की। अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ वो सख्त कार्रवाई की कि जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।माफियाओं की संपत्तियों पर बाबा का बुल्डोजर बड़ी तेजी से चला, अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया, जिसने ज्यादा चालकी की वह एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। शिक्षा, विकास, उद्योग, रोजगार जैसे हर क्षेत्र में योगी सरकार बड़ी तेजी से आगे बढ़ी है। खास बात यह है कि राजनीतिक मोर्चे पर भी सीएम योगी इसी तेजी से विपक्षियों के हमलों का जवाब देते हैं।

तेजी से दिया जाएगा विपक्षी हमलों का जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी तेजी से विपक्षियों के हमलों का जवाब दिया जाए।त्वरित गति से काम करने की उनकी शैली भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं को भी खूब पसंद आती है।यही वजह है कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष के हर नैरेटिव की काट के लिए एक आक्रामक रणनीति तैयार की है। इस रणनीति के तहत विपक्षियों के हमलों का त्वरित गति से जवाब दिया जाएगा। 

Politics: डिजिटल फ्रंट और क्विक रिस्पांस टीम (QRT)

भाजपा ने विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तुरंत और आक्रामक जवाब देने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया है। सीएम योगी ने युवा कार्यकर्ताओं और बूथ कमेटियों को सोशल मीडिया पर मर्यादा में रहकर विपक्ष के हर नकारात्मक नैरेटिव का मुंहतोड़ जवाब देने और अपनी बात मजबूती से रखने का आह्वान किया है। 

Politics:  अतीत के अनुभवों आएंगे काम

कार्यकर्ताओं को समझाया जा रहा है कि वे अतीत के अनुभवों यानी पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सजग रहें कि विपक्ष के हमलों अथवा उसके द्वार फैलाए जा रहे भ्रामक दुष्प्रचार की कैसे काट की जाए।कार्यकर्ताओं को समझाया जा रहा है कि वे जनता को बताएं कि 2017 से पहले कैसे ‘माफिया राज’ चलता था और आज कैसे सुशासन चल रहा है। आज कैसे जनता निडर होकर जी रही है।कैसे महिलाएं रात के वक्त बिना खौफ के ड्यूटी से लौट रही हैं। 

Politics: योगी राज में हुए विकास पर रहेगा फोकस

कार्यकर्ताओं को समझाया जा रहा है कि वे योगी आदित्यनाथ सरकार के विकास कार्यों से विपक्ष के हमलों का जवाब दें।जनता को बताएं कि योगी सरकार से पहले कैसे दंगे और गुंडागर्दी होती थी।जनता को बताएं कि “विपक्ष झूठ पर टिका है और भाजपा सच, सुशासन और विकास पर”।
 
Politics: भ्रष्टाचार पर प्रहार
रणनीति के तहत भाजपा कार्यकर्ता पिछली सरकारों, विशेषकर समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों और अधूरे प्रोजेक्ट्स जैसे JPNIC और गोमती रिवर फ्रंट पर भी सीधा हमला करेंगे।