IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज के पहले T20I में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। पहले T20I में भारतीय बल्लेबाजों ने 156 रन के लक्ष्य को हासिल करने में अहम किरदार निभाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 82 रन की शानदार पारी खेली है। वहीं विकेटकीपर ईशान किशन ने भी 42 रनों का योगदान देकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के बाद भारत ने तीन मैचों की T20I सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि क्या अफगानिस्तान दूसरे T20I को जीतकर सीरीज में वापसी कर पाएगा या भारत दूसरे T20I को जीतकर सीरीज पर कब्जा करेगा। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
IND vs AFG: क्या वैभव कर पाएंगे भारत में T20I डेब्यू-
पहले T20I में सभी को लग रहा था कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भारत में अपना T20I डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन वह पहले T20I में भारतीय प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे। लेकिन सूत्रों की मानें तो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जल्द ही भारत में अपना T20I डेब्यू कर सकते हैं।
IND vs AFG: कब और कहां देखें दूसरा T20I-
भारत बनाम अफगानिस्तान T20I सीरीज में भारत ने पहले T20I में शानदार जीत दर्ज की है। इस सीरीज का दूसरा T20I 15 सितंबर को खेला जाएगा। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच को लाइव प्रसारित किया जाएगा। भारतीय दर्शक व अन्य दर्शक इस मैच का लुत्फ हिंदी व अंग्रेजी भाषा में उठा सकते हैं। वहीं फैनकोड ऐप पर इस मुकाबले को ऑनलाइन देखा जा सकता है।
भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड-
टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।
अफगानिस्तान का स्क्वाड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई।
यह भी पढ़े- बदलती जीवनशैली से बढ़ा महिलाओं में दिल का खतरा, जानें बचाव के आसान और जरूरी उपाय







