केजरीवाल-सरदेसाई का चुनावी दांव: ‘गोवा फर्स्ट’ लॉन्च, क्या है गठबंधन का एजेंडा?

Goa First Alliance:

Goa First Alliance: गोवा विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पणजी में AAP और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) ने मिलकर ‘गोवा फर्स्ट’ नाम से प्री-पोल गठबंधन का ऐलान किया। दोनों दलों ने इसे राज्य में एक नए राजनीतिक विकल्प के तौर पर पेश किया है।

Goa First Alliance: ‘गोवा फर्स्ट’ अपने दम पर बनाएगी सरकार: केजरीवाल-

गठबंधन की लॉन्चिंग के दौरान AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत नहीं मिलेगा और गोवा की जनता बदलाव चाहती है। केजरीवाल ने कहा कि ‘गोवा फर्स्ट’ सरकार बनाएगी और गठबंधन अपने दम पर चुनाव जीतने की स्थिति में है।

Goa First Alliance: गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेस विकल्प का दावा-

AAP और GFP ने ‘गोवा फर्स्ट’ को भरोसेमंद और गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेस राजनीतिक विकल्प के तौर पर पेश किया है। दोनों दलों का कहना है कि गठबंधन गोवा के लोगों के सामने एक नया विकल्प लेकर आया है। गठबंधन के नेताओं ने राज्य की राजनीति में दल-बदल के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया।

विजय सरदेसाई ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना-

GFP प्रमुख विजय सरदेसाई ने बीजेपी सरकार को दल-बदलुओं की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्ण जनादेश नहीं मिला था। सरदेसाई ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेतृत्व में दल-बदल के एक और दौर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

राज्यसभा सांसदों के दल-बदल पर केजरीवाल का बयान-

केजरीवाल ने हाल में राज्यसभा में हुए दल-बदल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है कि AAP के कुछ राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इन नेताओं को राज्यसभा भेजा था, जनता ने नहीं। केजरीवाल ने इसे पार्टी के लिए एक सबक बताया।

‘AAP में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ’: केजरीवाल-

केजरीवाल ने कहा कि AAP ने अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के जरिए कभी जनता के साथ धोखा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब राज्यसभा भेजने से पहले उम्मीदवारों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल की जाएगी, ताकि सही व्यक्ति का चयन हो।

समान विचारधारा वाली पार्टियों के लिए गठबंधन के दरवाजे खुले-

‘गोवा फर्स्ट’ के लॉन्च के दौरान विजय सरदेसाई ने साफ किया कि गठबंधन के दरवाजे बंद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाली राजनीतिक ताकतों के लिए इसमें शामिल होने की गुंजाइश है। सरदेसाई के मुताबिक, कई लोगों ने गठबंधन से संपर्क किया है। इनमें दोनों पार्टियों के कुछ ऐसे नेता भी शामिल हैं, जो अपनी-अपनी पार्टियों की मौजूदा राजनीति से असंतुष्ट हैं।

2027 चुनाव में नई सियासी तस्वीर बनाने की कोशिश-

‘गोवा फर्स्ट’ के ऐलान के साथ AAP और GFP ने 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी राजनीतिक रणनीति स्पष्ट कर दी है। गठबंधन का फोकस गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेस विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करने के साथ-साथ दल-बदल के मुद्दे को चुनावी बहस का हिस्सा बनाने पर दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़े- नेपाल को 18 घंटे बिजली निर्यात करेगा भारत, बाढ़ के बाद बढ़ाया सहयोग

नेपाल को 18 घंटे बिजली निर्यात करेगा भारत, बाढ़ के बाद बढ़ाया सहयोग

Nepal Electricity Export:

Nepal Electricity Export: नेपाल में हाल की भीषण बाढ़ से पनबिजली परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते देश की घरेलू बिजली उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है और बिजली की अतिरिक्त जरूरत बढ़ गई है। ऐसे मुश्किल समय में भारत ने नेपाल की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। बिजली मंत्रालय ने नेपाल … Read more

चीन-अमेरिका के बीच AI वॉर? ब्रिक्स के अगले दिन गरमाया मोर्चा

China-US AI War:

China-US AI War: भारत में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के अगले ही दिन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) वैश्विक शक्ति-संतुलन का नया मैदान बनती दिख रही है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स सदस्य देशों के लिए चीन के नेतृत्व वाला ओपन-सोर्स AI इकोसिस्टम बनाने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप … Read more

BJP उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट, राजस्थान निकाय चुनाव रिजल्ट की सबसे गजब कहानी

Rajasthan Civic Polls:

Rajasthan Civic Polls: राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव के नतीजों में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 से चुनाव लड़ने वाले बीजेपी उम्मीदवार कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिला। खास बात यह है कि कैलाशचंद खुद वार्ड 12 के मतदाता हैं।

Rajasthan Civic Polls: बीजेपी उम्मीदवार कैलाशचंद को मिला सिर्फ एक वोट-

परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 में बीजेपी ने कैलाशचंद को अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद उन्हें महज एक वोट मिला। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार हीना खानम ने 376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। निर्दलीय उम्मीदवार राशिद खान 195 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

Rajasthan Civic Polls: अपने वार्ड के बजाय दूसरे वार्ड से मिला टिकट-

कैलाशचंद ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि वह वार्ड 12 के वोटर हैं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें पास के वार्ड 13 से चुनाव मैदान में उतारा। उनके मुताबिक, इसी वजह से उन्हें अपने वार्ड में वोट नहीं मिल सके और उनके खाते में सिर्फ एक वोट आया।

परबतसर में कांग्रेस ने जीते 13 वार्ड-

परबतसर नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 13 वार्डों पर जीत हासिल की, जबकि बीजेपी को 12 वार्डों में सफलता मिली। ऐसे में कैलाशचंद का सिर्फ एक वोट हासिल करना चुनाव के सबसे चर्चित मामलों में शामिल हो गया।

राजस्थान के 309 शहरी निकायों के लिए हुई मतगणना-

राजस्थान में 309 शहरी निकायों के चुनाव के लिए मतगणना के दौरान यह मामला सामने आया। इन चुनावों में पार्षद के 10,000 से ज्यादा पदों के लिए उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ था। हालांकि, कैलाशचंद का एक वोट वाला मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं में खासा चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़े- राजस्थान निकाय चुनाव: एक वोट से कांग्रेस की जीत, बीकानेर में कांटे की टक्कर

राजस्थान निकाय चुनाव: एक वोट से कांग्रेस की जीत, बीकानेर में कांटे की टक्कर

 Rajasthan Civic Polls:

Rajasthan Civic Polls: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच बीकानेर जिले से कई दिलचस्प नतीजे सामने आ रहे हैं। बीकानेर नगर निगम के साथ अलग-अलग नगर पालिकाओं में वोटों की गिनती जारी है। ईवीएम के राउंड आगे बढ़ने के साथ तस्वीर भी धीरे-धीरे साफ हो रही है। कई वार्डों में कांग्रेस और … Read more

यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं कितने देश? टूटेगा UK तो कितनी रह जाएगी इंग्लैंड की ताकत

United Kingdom Countries:

United Kingdom Countries: यूनाइटेड किंगडम (UK) में अलगाव की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है। स्कॉटलैंड समेत तीन देशों के UK से अलग होने की चर्चा के बीच ब्रिटिश राजनीति में हलचल बढ़ गई है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा है कि यदि स्कॉटलैंड में … Read more

भारत बनाम अफगानिस्तान T20 सीरीज में भारत को लगा बड़ा झटका, मिस्ट्री स्पिनर हुआ चोट के कारण बाहर

IND vs AFG:

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान T20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। सभी की नजरें दूसरे T20 पर हैं कि कैसे भारतीय टीम दूसरे T20 में अफगानिस्तान को हराकर T20 सीरीज पर कब्जा करेगी। अगर भारत दूसरा T20 जीतता है, तो कप्तान श्रेयस अय्यर के पास एक सुनहरा मौका है कि वे अपनी कप्तानी में अफगानिस्तान को तीसरे T20 मैच में भी हराकर T20 सीरीज में वाइटवॉश कर दें। लेकिन यह तो हमारी कल्पना है। दूसरे T20 से पहले भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम से एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले T20 के बाद चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

IND vs AFG: चोट से नहीं उभर पाए वरुण, COE पर उठे सवाल-

वरुण चक्रवर्ती बाय हैमस्ट्रिंग और पैर की चोट का ट्रीटमेंट BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में करा रहे थे। वह ट्रीटमेंट के लिए करीब 2 महीने तक वहां रहे। 2 महीने बीतने के बाद वरुण को फिर से फिट घोषित किया गया। लेकिन पहले T20 के बाद अचानक उन्हें शारीरिक परेशानी महसूस हुई। मेडिकल जांच में यह पता चला कि उनकी चोट दोबारा उभर आई है। ऐसे में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) की ट्रीटमेंट प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। वरुण को यह चोट IPL 2026 के दौरान लगी थी।

IND vs AFG: हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर-

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई (वरुण चक्रवर्ती की जगह खेल सकते हैं), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

यह भी पढ़े- राजस्थान निकाय चुनाव: भाजपा के दिगग्जों को बड़ा झटका

राजस्थान निकाय चुनाव: भाजपा के दिग्गजों को बड़ा झटका

राजस्थान निकाय चुनाव

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनावों में बेशक भाजपा को विपक्षी कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा वार्डों पर जीत हासिल हुई है, लेकिन चुनाव नतीजों के साफ संदेश हैं कि राज्य के दिग्गज भाजपा नेताओं से जनता बेहद खफा है।जनता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ को उन्हीं के घर में करारा झटका … Read more

अगस्त में बढ़ी थोक महंगाई, WPI बढ़कर 9.92% पर पहुंची

WPI Inflation August 2026:

WPI Inflation August 2026: केंद्र सरकार ने अगस्त 2026 के थोक महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। WPI आधारित महंगाई जुलाई के 9.78% से बढ़कर अगस्त में 9.92% हो गई। ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी का महंगाई पर बड़ा असर पड़ा।

WPI Inflation August 2026: अगस्त में WPI महंगाई 9.92% रही-

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर 9.92% रही। जुलाई में यह 9.78% थी। अगस्त में सभी वस्तुओं का WPI 110.8 रहा, जबकि जुलाई में यह 110.0 था। आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुओं, ईंधन एवं ऊर्जा और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में बदलाव का कुल महंगाई दर पर असर पड़ा।

WPI Inflation August 2026: ईंधन और ऊर्जा की महंगाई 22.93% पहुंची-

अगस्त में ईंधन और ऊर्जा कैटेगरी की महंगाई बढ़कर 22.93% हो गई, जो जुलाई में 20.05% थी। हाल के हफ्तों में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर इस कैटेगरी पर देखने को मिला। अगस्त में ईंधन और ऊर्जा का सूचकांक 108.3 रहा, जबकि जुलाई में यह 105.4 था।

प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई में गिरावट-

प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई अगस्त में घटकर 7.76% रही। जुलाई में यह 8.52% थी। हालांकि, इस कैटेगरी का सूचकांक जुलाई के 117.2 से बढ़कर अगस्त में 118.1 हो गया।

विनिर्मित उत्पादों की महंगाई भी बढ़ी-

विनिर्मित उत्पादों की महंगाई अगस्त में मामूली बढ़कर 8.37% हो गई, जबकि जुलाई में यह 8.29% थी। अगस्त में इस कैटेगरी का सूचकांक 108.8 रहा, जो जुलाई में 108.4 था।

खाद्य महंगाई भी बढ़ी-

WPI खाद्य सूचकांक आधारित महंगाई अगस्त में बढ़कर 7.05% हो गई। जुलाई में यह 6.65% थी। इससे संकेत मिलता है कि थोक बाजार में खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

किन चीजों की कीमतों ने बढ़ाई महंगाई-

मंत्रालय के अनुसार, अगस्त में थोक महंगाई बढ़ाने वाले प्रमुख कारकों में खनिज तेल और पेट्रोलियम उत्पाद, खाद्य वस्तुएं, खाद्य उत्पादों का विनिर्माण, मूल धातुएं, गैर-खाद्य पदार्थ और रसायन एवं रासायनिक उत्पाद शामिल रहे।

जून के आंकड़ों में भी संशोधन-

सरकार ने जून 2026 के WPI के अंतिम आंकड़ों में भी संशोधन किया है। जून का WPI सूचकांक 110.2 के अस्थायी अनुमान से बढ़ाकर 110.3 कर दिया गया है। वहीं, जून की थोक महंगाई दर का अंतिम आंकड़ा 9.87% से संशोधित होकर 9.97% कर दिया गया है।

इनपुट PPI का आंकड़ा भी जारी-

मैन्‍युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए इनपुट उत्पादक मूल्य सूचकांक (Input PPI) अगस्त 2026 में 104.2 रहा। जून के ट्रायल इनपुट PPI को भी संशोधित किया गया है और इसे 107.1 के अनंतिम अनुमान से घटाकर 105.9 किया गया है।

यह भी पढ़े- हूतियों के हमले के बाद पाकिस्तान ने संभाला मोर्चा, सऊदी से रिश्ते बचाने की कोशिश

हूतियों के हमले के बाद पाकिस्तान ने संभाला मोर्चा, सऊदी से रिश्ते बचाने की कोशिश

Pakistan Saudi Ties:

Pakistan Saudi Ties: सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपने रक्षा सहयोगी सऊदी अरब को भरोसा दिलाने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत कर हूती हमले की कड़ी निंदा की। Pakistan Saudi Ties: हूतियों के खिलाफ … Read more