Breaking News
Home » Trending » ‘वो गुंडा, वो दंगाई, वो लंपट’… योगी पर नेहा बोरा की भाषा से बवाल, कौन हैं AISA की ये नेता और क्यों आईं चर्चा में?

‘वो गुंडा, वो दंगाई, वो लंपट’… योगी पर नेहा बोरा की भाषा से बवाल, कौन हैं AISA की ये नेता और क्यों आईं चर्चा में?

Neha Bora Statement In Yogi: क्या राजनीतिक विरोध की भी कोई भाषा और सीमा होनी चाहिए? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के कथित बयान ने इसी सवाल को फिर बहस के केंद्र में ला दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बयान में योगी आदित्यनाथ के लिए ‘गुंडा’, ‘दंगाई’ और ‘लंपट’ जैसे बेहद तीखे शब्द इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है। बयान को लेकर समर्थक और विरोधी अपने-अपने तर्क दे रहे हैं।

विवाद सिर्फ बयान तक सीमित नहीं है। सवाल यह भी उठ रहा है कि नेहा बोरा कौन हैं, छात्र राजनीति में उनकी क्या भूमिका है और योगी आदित्यनाथ को लेकर उन्होंने इतनी तीखी भाषा का इस्तेमाल किस संदर्भ में किया? नीचे दिए गए वीडियो में आप सुना सकते है क्या बोली है नेहा बोरा उत्तर प्रदेश के मुख्यंमत्री के बारे विस्तार …

कौन हैं नेहा बोरा?

नेहा बोरा वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ कर रही है पीएचडी की भी कर रही है . और छात्र आंदोलनों में सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें पहचान मिली। छात्र राजनीति से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शन और आंदोलनों में उनकी सक्रियता के चलते वह पिछले कुछ समय से सार्वजनिक तौर पर चर्चा में रही हैं।

Neha Bora Statement In Yogi: सियासत में विरोध और असहमति लोकतंत्र का हिस्सा

सियासत में विरोध और असहमति लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा को लेकर सवाल उठना भी स्वाभाविक है। लेफ्ट की नेहा बोरा द्वारा एक मौजूदा मुख्यमंत्री के लिए कथित तौर पर ‘गुंडा’, ‘दंगाई’ और ‘लंपट’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल ने राजनीतिक बयानबाजी की मर्यादा पर बहस छेड़ दी है।

सवाल यह है कि क्या राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए अभद्र शब्दों का सहारा लेना जरूरी हो गया है? विचारधारा और नीतियों का विरोध तर्कों के साथ किया जा सकता है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां क्या राजनीतिक विमर्श को कमजोर नहीं करतीं? लगातार तीखी और व्यक्तिगत बयानबाजी के बीच यह चर्चा भी अहम है कि राजनीति में मुद्दों और नीतियों पर बहस हो या फिर एक-दूसरे के लिए आपत्तिजनक शब्दों की होड़? विरोध लोकतंत्र की ताकत है, लेकिन उसकी भाषा और मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

Neha Bora Statement In Yogi
Neha Bora Statement In Yogi
जंतर-मंतर के आंदोलन से कैसे मिली पहचान?

नेहा बोरा को जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान भी प्रमुख चेहरों में गिना गया। परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों के आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ छात्र हितों से जुड़े मुद्दे उठाए। आंदोलनकारी राजनीति की इसी शैली ने उन्हें छात्र संगठनों के बाहर भी चर्चा में ला दिया।

Neha Bora Statement In Yogi: झारखंड के छात्र आंदोलन में क्यों पहुंची थीं?

हाल के दिनों में नेहा बोरा झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़े छात्रों के आंदोलन में भी पहुंची थीं। वहां उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया और कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के पक्ष में आवाज उठाई।इस दौरान उनका नाम एक बार फिर छात्र आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन की राजनीति के बीच सामने आया।

अब योगी आदित्यनाथ पर बयान क्यों चर्चा में है?

सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो/बयान में नेहा बोरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल करती दिखाई देती हैं। इसी भाषा को लेकर अब राजनीतिक बहस तेज हो गई है। वायरल वीडियों में सीएम पर काफी तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते दिखाई दे रही है .

Neha Bora Statement In Yogi: क्या राजनीतिक विरोध के लिए भाषा की सीमा होनी चाहिए?

नेहा बोरा के बयान को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार या किसी मुख्यमंत्री की नीतियों का विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन क्या व्यक्तिगत और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भी राजनीतिक विरोध का हिस्सा माना जा सकता है? आलोचकों का कहना है कि तीखी भाषा बहस को मुद्दों से हटाकर व्यक्ति-केंद्रित बना देती है। वहीं आंदोलनकारी राजनीति से जुड़े लोगों का तर्क रहा है कि सत्ता के खिलाफ आक्रामक विरोध भी लोकतांत्रिक विमर्श का हिस्सा है।

योगी पर तीखे हमले से किसे फायदा?

राजनीतिक बयानबाजी में एक बात अक्सर देखने को मिलती है- जितनी तीखी भाषा, उतनी ज्यादा चर्चा। सोशल मीडिया के दौर में कुछ सेकंड की क्लिप भी पूरे राजनीतिक विमर्श को बदल सकती है। ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या इस तरह की भाषा विरोध करने वाले नेता को ज्यादा चर्चा दिलाती है या फिर मूल मुद्दा पीछे छूट जाता है?

Neha Bora Statement In Yogi: क्या यह सिर्फ नेहा बोरा का विवाद है?

यह विवाद सिर्फ एक नेता के बयान तक सीमित नहीं है। भारतीय राजनीति में अलग-अलग विचारधाराओं के नेता एक-दूसरे पर तीखे व्यक्तिगत हमले करते रहे हैं। सोशल मीडिया ने इस भाषा को और तेजी से फैलाने का काम किया है। लेकिन सवाल अब भी वही है-क्या लोकतांत्रिक असहमति के लिए मुद्दों पर हमला जरूरी है या व्यक्ति पर?

सबसे बड़ा सवाल

योगी आदित्यनाथ की नीतियों से असहमति हो सकती है और सरकार के फैसलों की आलोचना भी लोकतंत्र का जरूरी हिस्सा है। लेकिन जब राजनीतिक बहस में ‘गुंडा’, ‘दंगाई’ या ‘लंपट’ जैसे शब्द आ जाते हैं, तो चर्चा का केंद्र मुद्दों से हटकर भाषा बन जाता है। नेहा बोरा का कथित बयान इसी बहस को फिर सामने ले आया है, क्या सत्ता का विरोध करते-करते राजनीतिक भाषा की मर्यादा भी पीछे छूट रही है?

ये भी पढ़े… केजरीवाल-सरदेसाई का चुनावी दांव: ‘गोवा फर्स्ट’ लॉन्च, क्या है गठबंधन का एजेंडा?